Viral Video: बंदूक भले नकली हो, कलेजा असली है! आइसक्रीम वाले ने किया मजाक, तो मासूम ने तान दी पिस्तौल

Ice Cream Boy Viral Video: बच्चे और आइसक्रीम वाले की मस्ती एक मजेदार मोड़ पर पहुंच गई, जब आइसक्रीम वाला बार-बार बच्चे को चकमा देकर उसकी आइसक्रीम उससे दूर कर देता था. इससे गुस्साए बच्चे ने अपनी खिलौने वाली बंदूक निकाल ली और उसे आइसक्रीम वाले की ओर तान दिया.

Ice Cream Boy Viral Video: आइसक्रीम बेचने का इन दिनों एक मजेदार ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें आइसक्रीम वाला ग्राहकों को चकमा देकर उनकी आइसक्रीम बार-बार उनसे दूर कर देता है. इस दौरान ग्राहक कोशिश करते हैं, लेकिन आइसक्रीम वाला अपनी फुर्ती और ट्रिक्स से उन्हें मात दे देता है. हालांकि कुछ लोग नाराज होते हैं, लेकिन यह सिर्फ मनोरंजन का तरीका होता है. हाल ही में एक बच्चा अपनी मां के साथ आइसक्रीम लेने गया और आइसक्रीम वाले ने उसे चकमा दे दिया. बच्चा गुस्से में अपनी खिलौने वाली बंदूक तानकर आइसक्रीम वाले को चुनौती देता है. यह मजेदार वाकया देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और आइसक्रीम वाला भी बच्चे की मासूम हरकत को मजाक में लेता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है.

Viral Video: जब तक सांस है, तब तक आस है! देखिए कैसे नदी में मगरमच्छों से घिरे जेब्रा ने पलट दी बाजी

WATCH: पोलैंड के 7 साल के बच्चे ने गाया ‘मेरे घर राम आए हैं’, प्रवासी भारतीय दिवस का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >