Viral Video: सांप के चंगुल में फंसा था बाज, तभी वहां आ पहुंची शेरनियां, आगे जो हुआ उसे देख चौंक जाएंगे आप

Viral Video: जंगल में शेरनी को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है. वो आसानी से शिकार पर झपटती है और उसे बचने का कोई चांस नहीं देती. लेकिन कहते हैं ना, जिंदगी में किस्मत का खेल भी बड़ा अजीब होता है. वही दिखा है इस वीडियो में. आइए देखते है इस वीडियो को…

Viral Video: जंगल की दुनिया बिलकुल अलग होती है. यहां हर वक्त कुछ भी हो सकता है. कौन सा जानवर किस पर हमला कर दे या कौन किसका शिकार बन जाए, ये कोई नहीं बता सकता. यही वजह है कि जब जंगल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, तो लोग उन्हें बड़े ध्यान से देखते हैं और खूब शेयर भी करते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिकारी और शिकार के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया. आइए आपको भी दिखाते है इस वीडियो को… 

ब्लैक मांबा की जाल में फंसा बाज 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाज की जान तो लगभग चली ही गयी थी. उसे ब्लैक मांबा जैसे खतरनाक सांप ने जकड़ लिया था. तभी वहां शेरनियां भी पहुंच गयी. वीडियो में दिखता है कि ब्लैक मांबा किसी तरह ईगल को पकड़ लेता है. उसका जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर वो काट ले तो शिकार का बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है. तभी वहां दो शेरनियां आ धमकती हैं. उन्हें लगता है कि अगर बाज मिल गया तो उनके लिए आसान शिकार रहेगा. इसी सोच में वे धीरे-धीरे बाज और सांप के पास पहुंचने लगती हैं.

बाज किस्मत का धनी निकला 

जैसे ही शेरनी पास आई, सांप तुरंत सीधा खड़ा हो जाता है. लेकिन उसने बाज को छोड़ा नहीं और उसी हालत में शेरनी पर हमला करने लगा. शेरनी भी पीछे हटने वाली कहां थी, वो बार-बार अपने पंजों से सांप पर वार करती रही. कुछ देर तक बाज सांप की पकड़ में तड़पता रहा और शेरनियां मौका ढूंढती रहीं. आखिरकार सांप थक गया और उसने बाज को छोड़ दिया.

आजाद होते ही बाज ने पंख फैलाए और उड़ने की कोशिश की, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. बाज को छोड़ने के बाद शेरनी ने उसे पकड़ने की कोशिश की. मगर मौत के मुंह से निकलकर भी बाज ने हार नहीं मानी. उसने पंख फैलाकर शेरनी के सामने जोर से फड़फड़ाना शुरू किया. इससे शेरनी भी थोड़ी घबरा गई और तभी बाज उड़कर वहां से निकल गया.

Viral Video: देखें वीडियो

यह भी देखें: Viral Video: डोगेश भाई के आगे शेरनी की चूं तक नहीं निकली, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

यह भी देखें: Viral Video: बंदर क्या जाने पैसों की कीमत, हाथ लग गयी 500 रुपये की गड्डी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >