Viral Video: भविष्य में इंसानों की जगह लेंगे रोबोट्स? यहां है जवाब

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक रोबोट इंसानों की तरह काम करता नजर आ रहा है. लेकिन जिस तरह काम करने की हर किसी की सीमा होती है, यह रोबोट…

Viral Video: दिनोंदिन डेवलप होती तकनीक की दुनिया में हर रोज कुछ नया आ रहा है. रोज ऐसे आविष्कार सामने आ रहे हैं जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाए. तकनीक ने जहां एक ओर लोगों का काम आसान किया है, वहीं इससे इंसानों के लिए चुनौती भी खड़ी हुई है. विज्ञान ने जब से रोबोट बनाया है, तब से रोबोट कई तरह के कामकाज संभाल लिये हैं, जिन्हें अबतक इंसानों द्वारा ही किया जाता रहा है. ऐसे में एक सवाल बार-बार उठता रहा है कि क्या रोबोट्स हम इंसानों की नौकरियां खत्म कर देंगे.

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया में इसी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक रोबोट कैसे इंसानों की तरह काम कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह रोबोट किसी वेयरहाउस में काम कर रहा है. यहां एक जगह बहुत सारे सामान रखे गए हैं, और यह रोबोट लोगों को बारी-बारी से उनके सामान देता जा रहा है. लेकिन जैसा कि हर किसी के काम करने की एक सीमा होती है, बताया जा रहा है कि यह रोबोट भी 20 घंटे के बाद ढेर हो गया.

Viral Video: नियम तोड़नेवालों पर कभी भरोसा न करें, दिल्ली पुलिस ने स्टंटबाज लड़कों का वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे एजिलिटी रोबोटिक्स ने पोस्ट किया है. बता दें कि इस रोबोट का नाम डिजिट है, जिसे एजिलिटी रोबोटिक्स ने तैयार किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट ने 20 घंटे तक अपना काम किया और उसके बाद वह लड़खड़ाकर गिर गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. दूसरी ओर, इस वीडियो पर कई कमेंट्स आये हैं, जिसमें लोगों ने रोबोट के काम करने के तरीके पर सवाल उठाये हैं. वहीं, कई लोगों ने रोबोट्स और इंसानों के बीच मुकाबले में इंसानों को ही बेस्ट बताने का काम किया है.

रोबोट के बारे में क्या है कंपनी का दावा?

एजिलिटी रोबोटिक्स द्वारा तैयार इस डिजिट रोबोट के बारे में कंपनी का दावा है कि यह एक बेहतरीन ह्यमनॉइड रोबोट है. कंपनी ने बताया है कि उनका यह रोबोट दूसरों से अधिक फुर्तीला और फास्ट है. इसे वेयरहाउस और मुश्किल जगहों पर काम करने के लिए खास तौर से तैयार किया गया है.

Viral Video: यूरोप के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एटना से निकलने लगे गैस रिंग्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >