Viral Video: गर्मी से राहत पाने का ऐसा जुगाड़ देख सिर पीट लेंगे आप

Viral Video: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कैसे-कैसे जुगाड़ लगाते हैं, आप सोच भी नहीं सकते. ऐसे ही एक जुगाड़ का वीडियाे सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. आप भी देखिए-

Viral Video: जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, बाजार में एसी, कूलर और फ्रिज की डिमांड बढ़ गई है. ये प्रोडक्ट्स यूजर को तपती गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाते हैं. गर्मी से निजात पाने के लिए कई लोग जुगाड़ तकनीक का भी सहारा लेते हैं. कुछ जुगाड़ तो इतने अनोखे होते हैं कि देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. पुरानेवाले ट्विटर, यानी एक्स पर ‘बिहार से है’ हैंडल से जुगाड़ का एक वीडियो डाला गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया में एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियाे वायरल हो रहा है. इस वीडियाे में एक शख्स नजर आ रहा है, जो एक बड़े से कमरे में सोया हुआ है. इस कमरे के एक कोने में कूलर दिखाई दे रहा है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन कैमरा जैसे ही आगे का नजारा दिखाता है, वह आपको हैरान कर देगा. दरअसल, कमरे में लगे कूलर में फैन चल रहा है और उसके पीछे फ्रिज रखा हुआ है, जिसका दरवाजा खुला हुआ है.

Viral Video: नियम तोड़नेवालों पर कभी भरोसा न करें, दिल्ली पुलिस ने स्टंटबाज लड़कों का वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश

Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: यूरोप के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एटना से निकलने लगे गैस रिंग्स

कितना कारगर है यह तरीका?

वीडियो में यह दिखाया जा रहा है कि यह शख्स अपने कमरे को फ्रिज का दरवाजा खोलकर ठंडा करने की काेशिश कर रहा है. इस वीडियो पर कैप्शन दिया गया है कि यह तब होता है जब आप थर्माेडायनैमिक्स की क्लास स्किप कर जाते हैं. वीडियो को लेकर कमेंट्स भी मजेदार आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि ऐसा करने से कमरा तो ठंडा नहीं होगा, फ्रिज जरूर खराब हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >