WATCH: बाबा रामदेव ने बिहार के टार्जन के साथ लगायी रेस, फिटनेस की तारीफ में कही यह बात

Baba Ramdev and Raja Yadav Viral Video बाबा रामदेव ने बिहार के टार्जन नाम से मशहूर राजा यादव के साथ दौड़ का वीडियो शेयर किया है. आप भी देखें इसे-

Viral Video: बाबा रामदेव ने बिहार के टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव के साथ मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में दोनों योग करते, आयुर्वेद पर चर्चा करते और लोगों से देसी खानपान और योग अपनाने की अपील करते नजर आ रहे हैं. बाबा रामदेव ने राजा यादव के साथ दौड़ भी लगायी और उन्हें योगासन की टिप्स दी. अपनी फिटनेस और दौड़ने की स्पीड के लिए मशहूर राजा यादव ने युवाओं को फास्ट फूड के बजाय शुद्ध और देसी खानपान अपनाने की सलाह दी.

बिहारी टार्जन राजा यादव ने कहा कि पहलवानी हमारी धरोहर है, जो अब लुप्त हो रही है, और वह इसे बचाने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि वह लोगों को पहलवानी के प्रति आकर्षित करने का काम कर रहे हैं, और शारीरिक गतिविधियों को दिखाकर जागरूकता फैला रहे हैं. राजा ने यह भी कहा कि अगर उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर मिले, तो वह पहलवानी में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव राजा यादव के इंस्टाग्राम पर 25 लाख और यूट्यूब पर दो लाख लोग फॉलोअर्स हैं.

WATCH: प्रैंक कर वॉयस आर्टिस्ट ने लिये स्कैमर के मजे, आप भी देखें यह मजेदार वीडियो

WATCH: कुंभ में इंटरव्यू ले रहे शख्स के इस सवाल पर भड़के बाबा ने चिमटे से कर दी पिटाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >