पानी के बीच तैरता यह गांव आखिर हैं कहां? आनंद महिंद्रा भी यहां घूमने की बना रहे प्लानिंग, शेयर किया लुभावना वीडियो

Viral Video: Anand Mahindra ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केरल के कदमक्कुडी गांव का एक वीडियो शेयर किया है और वहां घूमने की इच्छा जाहिर की है. इसके बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी पसंद की सराहना की है. साथ ही, कुछ लोग उन्हें वहां यात्रा करने को लेकर सुझाव भी दे रहे हैं.

Viral Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. वह अक्सर अपने पोस्ट्स के जरिए ट्रेंडिंग और दिल छू लेने वली बातें साझा करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा कर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है.

उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया और लिखा कि वह केरल के कोच्चि के पास स्थित कदम्माकुडी (Kadamakudy) गांव की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं. यह गांव दुनिया के सबसे सुंदर स्थानों में से एक माना जाता है. आइए जानते हैं इस सुंदर से गांव के बारे में आनंद महिंद्रा ने क्या कहा जो अब लोगों के बीच यह गांव एक आकर्षक केंद्र बनता जा रहा है.

आनंद महिंद्रा भी है इस जगह के दीवाने

यह गांव इतना लुभावना है कि आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी तारीफ करते हुए नजर आए. उन्होंने बताया कि कोच्चि की अपनी एक बिजनेस ट्रिप के दौरान वह इस गांव को देखने की प्लानिंग बना रहे हैं जो वहां से केवल आधे घंटे की दूरी पर है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किया कमेंट्स

आनंद महिंद्रा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद कई यूजर्स ने इस स्थान से जुड़ी अपनी यादें, फोटो और यात्रा अनुभव साझा किए. एक यूजर ने लिखा, “यह जगह केरल की खूबसूरती में खो जाने के लिए एकदम परफेक्ट है.” वहीं, दूसरे ने टिप्पणी की, “धुंध से भरी सुबहें, सुनहरी शामें और शांत बहती नदियां… सचमुच यह जगह केरल का अनमोल रत्न है.” एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि यहां की असली सुंदरता मॉनसून और सर्दियों में देखने को मिलती है, जबकि गर्मियों में इसकी चमक थोड़ी फीकी पड़ जाती है.

गांव के बारे में…

कदमक्कुडी 14 द्वीपों का एक शांत समूह है जो कोच्चि से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है. वलिया कदमकुडी, मुरीका और पलयम थुरुथ जैसे द्वीप, केरल के प्रसिद्ध बैकवाटर, हरे-भरे धान के खेतों और ग्रामीण जीवन की झलकियों के साथ एक सुकूनभरा अनुभव प्रदान करते हैं. यहां पर्यटक बोटिंग, कयाकिंग, बर्डवॉचिंग और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं. साथ ही, झींगा पालन, ताड़ी निकालना और कॉयर निर्माण जैसे स्थानीय कार्यों को करीब से देखने और समझने का अवसर भी मिलता है.

7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

RailOne ऐप से टिकट बुकिंग करने पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >