Viral Post: 9 साल बाद स्कूल टीचर ने दिया होमवर्क का जवाब, रिप्लाई देख हो जायेगा दिल खुश

Viral Post: X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रही एक पोस्ट में, अमृतसर की एक टेक प्रोफेशनल ने अपनी स्कूल की कंप्यूटर टीचर द्वारा 9 साल पहले जमा किए गए होमवर्क के जवाब को साझा किया, जिसे उन्होंने हाल ही में प्राप्त किया.

Viral Post: समय के साथ भले ही चीजें बदल जाती हैं, लेकिन कुछ पल हमेशा यादों में बसे रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा वाकया सामने आया जब एक छात्रा द्वारा 9 साल पहले भेजे गए ईमेल का आखिरकार जवाब मिला. अमृतसर की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर उस वक्त हैरान रह गई जब उसकी स्कूल की कंप्यूटर टीचर ने नौ साल बाद उसके होमवर्क का जवाब दिया. यह अनोखी घटना प्रेक्षा महाजन के साथ हुई, जो साल 2016 में कक्षा 7 की छात्रा थीं. प्रेक्षा ने इस मजेदार वाकये को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर साझा किया. उन्होंने लिखा, “अभी-अभी अपना मेल चेक किया और देखा कि मेरी 7वीं कक्षा की कंप्यूटर टीचर ने 9 साल बाद मेरे मेल का जवाब दिया!” उनकी इस पोस्ट ने यूजर्स को हैरान और मनोरंजक प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया.

Viral Post: क्या था पूरा मामला 

30 जून 2016 को, सातवीं कक्षा की छात्रा प्रेक्षा ने अपनी असाइनमेंट जमा करते हुए अपनी शिक्षिका को एक ईमेल भेजा था। ईमेल का विषय था— ‘गुड इवनिंग मैम, मैं प्रेक्षा, कक्षा VII-H की छात्रा हूं. मैंने यह फूल एडोबी इलस्ट्रेटर पर बनाया है.’ समय बीतता गया और यह ईमेल अनदेखा रह गया. लेकिन 1 मार्च 2025 को, जब शिक्षिका ने पुराने ईमेल देखे, तो उन्होंने प्रेक्षा के मेल का जवाब दिया. उनका संक्षिप्त लेकिन दिल छू लेने वाला संदेश था— ‘यह बहुत सुंदर था. देर से जवाब देने के लिए क्षमा करें.’

शिक्षिका की यह प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जो यह साबित करती है कि प्रशंसा का कोई समय नहीं होता. महाजन की इस पोस्ट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोग इसे देखकर निराश हुए, जबकि कुछ हैरान थे कि एक अंडरग्रेजुएट छात्रा अब तक अपने स्कूल टाइम के ईमेल आईडी को इस्तेमाल कर रही है.

फिलहाल, महाजन बेंगलुरु में स्थित अमेरिकी मीडिया एनालिटिक्स कंपनी नीलसन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. इसके अलावा, वह ओपन सोर्स चंडीगढ़ की मेंटोर भी हैं, जो उनकी यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित एक टेक कम्युनिटी है और कई टेक कंपनियों द्वारा समर्थित है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >