Vi का 751 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान एक फैमिली पोस्टपेड प्लान है. इस प्लान में यूजर्स को दो कनेक्शन मिलते हैं, जिसमें एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी नंबर शामिल है. इस प्लान में दोनों यूजर्स को कॉलिंग-मैसेजिंग और एंटरटेनमेंट जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं, हालांकि प्राइमरी यूजर को ज्यादा डेटा और सेकेंडरी यूजर को कम डेटा बेनेफिट्स मिलेंगे.
प्राइमरी कनेक्शन के फायदे
इस प्लान में प्राइमरी यूजर को 70GB डेटा मिलता है. साथ ही रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा और 200GB तक डेटा रोलओवर का फायदा भी मिलता है. वहीं, अगर प्राइमरी यूजर वीआई के 5G नेटवर्क एरिया में है, तो उसे कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी देगी. SMS की बात करें, तो प्राइमरी यूजर को हर महीने 3000 SMS मिलते हैं. साथ ही, प्लान में Vi Games का एक्सेस भी शामिल है.
सेकेंडरी कनेक्शन के फायदे
फैमिली के दूसरे सदस्य यानी सेकेंडरी कनेक्शन को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 40GB डेटा ही मिलता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि 3000 SMS का कोटा पूरे फैमिली प्लान के लिए शेयर होता है.
एक्स्ट्रा कनेक्शन जोड़ने का ऑप्शन
अगर आप परिवार के और सदस्यों को जोड़ना चाहते हैं, तो इस प्लान में 299 रुपये मंथली एक्स्ट्रा खर्च पर नए कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं. यूजर्स ज्यादा से ज्यादा 7 एक्स्ट्रा कनेक्शन जोड़ सकते हैं.
एक्स्ट्रा डेटा और OTT बेनिफिट्स
इस प्लान में 10GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है, जिसे फैमिली में शेयर किया जा सकता है. इसके अलावा, यूजर्स को दो कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. इनमें शामिल हैं:
- Vi Movies & TV (3 महीने) – जिसमें ZEE5, SonyLIV, JioHotstar जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है
- Amazon Prime (6 महीने)
- JioHotstar Mobile (1 साल)
- SonyLIV Mobile (360 दिन)
- Norton Mobile Security (1 साल)
पूरी तरह फ्री बेनिफिट्स
इन सभी OTT और अतिरिक्त सुविधाओं के लिए यूजर्स से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता. ये सभी फायदे 751 रुपये के प्लान के साथ कॉम्प्लिमेंट्री तौर पर दिए जाते हैं.
ध्यान रहे, हर सर्किल के अनुसार प्लान की कीमत और बेनेफिट्स में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने सर्किल के अनुसार कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत और बेनेफिट्स जरूर चेक कर लें.
यह भी पढें: ₹479 में Vi दे रहा 48 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
