फोन में छिपे ये फीचर्स आपके पैरेंट्स के लिए हैं बेहद काम के, आज ही करें ऑन

अगर आपके पैरेंट्स स्मार्टफोन चलाने में कंफर्टेबल नहीं हैं, तो कुछ आसान और स्मार्ट फीचर्स उनकी मदद कर सकते हैं. बिना टाइप किए काम करना, बेवजह नोटिफिकेशन से छुटकारा और मल्टीटास्किंग जैसे ऑप्शंस उनके लिए फोन यूज करना बेहद सिंपल बना देते हैं.

आजकल के स्मार्टफोन फीचर्स तो भर-भर के मिलते हैं, लेकिन सच कहें तो उनमें से कइयों के बारे में हमें पता तक नहीं होता. खासकर हमारे माता-पिता के लिए पहली बार फोन चलाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है. बार-बार आने वाले कॉल, मैसेज और पेचीदा सेटिंग्स उन्हें कन्फ्यूज कर देती हैं. लेकिन असल में ये फोन हमारी जिंदगी आसान बनाने के लिए ही बने हैं. ऐसे कई स्मार्ट और छुपे हुए फीचर्स हैं, जो आपके पेरेंट्स के लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

वॉइस असिस्टेंट

आज के स्मार्टफोन में Voice Assistant ऐसा फीचर है जो आपकी जिंदगी को काफी आसान बना देता है. बस बोलिए और काम हो जाएगा. चाहे कोई सवाल पूछना हो, गाना पहचानना हो या किसी विदेशी भाषा को अपनी भाषा में समझना हो. बिना टाइप किए ही सब कुछ झट से आप कर सकते हैं.

डू नॉट डिस्टर्ब (Do Not Disturb)

कभी-कभी माता-पिता की नींद और सुकून बेवजह आने वाले स्पैम कॉल्स और नोटिफिकेशन्स से खराब हो जाते हैं. ऐसे में Do Not Disturb फीचर उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है. चाहे दोपहर की नींद हो या पूजा का समय, ये फीचर फोन की सारी डिजिटल हलचल को साइलेंट कर देता है.

गूगल लेंस

अगर आप किसी चीज को देखकर सोचते हैं ‘ये आखिर है क्या?’, तो Google Lens आपके लिए काफी काम की चीज है. बस कैमरा उस ऑब्जेक्ट, टेक्स्ट या किसी खाने की चीज पर फोकस करें, और ये तुरंत पहचान कर उससे जुड़ी पूरी जानकारी आपके सामने ला देता है.

स्प्लिट स्क्रीन 

ये फीचर उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो एक साथ कई काम करना चाहते हैं. सोचिए, एक तरफ आपका पसंदीदा शो चल रहा है और दूसरी तरफ आप आराम से चैट भी कर पा रहे हैं. ना बार-बार ऐप बदलने की टेंशन होगी और ना ही टाइम की बर्बादी होगी. खासकर कॉपी-पेस्ट करना भी इससे काफी आसान हो जाता है.

स्क्रीन टाइमआउट

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो फोन इस्तेमाल करके ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट है. बस सेटिंग्स में जाकर टाइम सेट कर दीजिए. फिर अगर फोन कुछ देर तक यूज नहीं हुआ, तो वो अपने आप बंद हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: फोन का ये फीचर आपके परिवार तक तुरंत पहुंचा सकता है मदद का अलर्ट, जानें इसके बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >