अमरावती में शुरू हुआ भारत का पहला क्वांटम टेस्टिंग सेंटर, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्टार्टअप्स को देगा बढ़ावा

आंध्र प्रदेश में Amaravati Quantum Reference Facility (AQRF) की शुरुआत हुई है. यह केंद्र क्वांटम हार्डवेयर के परीक्षण और प्रमाणन के लिए ओपन-एक्सेस लैब है, जिसमें शिक्षा और उद्योग को एक साथ जोड़ा गया है.

भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में Amaravati Quantum Reference Facility (AQRF) का उद्घाटन किया है. यह केंद्र देश का पहला ऐसा प्लैटफॉर्म है जहां क्वांटम हार्डवेयर का परीक्षण, मानकीकरण और प्रमाणन (Testing, Standardization, and Certification) किया जाएगा.

AQRF: क्वांटम वैली पहल

यह परियोजना Amaravati Quantum Valley के तहत विकसित की गई है. इसमें दो प्रमुख लोकेशन हैं-

  • SRM University, Amaravati (1S): शिक्षा और शोध केंद्र
  • Medha Towers, Gannavaram (1Q): इंडस्ट्री और स्टार्टअप हब

इस मॉडल में शिक्षा और उद्योग को एक साथ जोड़ा गया है, जो भारत में दुर्लभ है.

AQRF: क्यों है खास?

ओपन ऐक्सेस मॉडल: सिर्फ सरकारी लैब्स तक सीमित नहीं, स्टार्टअप्स और छात्रों के लिए भी खुला
85% घटक भारत में निर्मित: प्रॉसेसर, क्रायोजेनिक सिस्टम, एम्प्लीफायर और कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स का परीक्षण यहीं होगा
सुपर लैब्स: दवा खोज, क्लाइमेट मॉडलिंग, फाइनेंशियल रिस्क प्रेडिक्शन और सुरक्षित संचार जैसे असंभव कार्यों को संभव बनाने की क्षमता.

AQRF: ग्लोबल कंटेक्स्ट क्या है?

अमेरिका, चीन और यूरोप क्वांटम टेक्नोलॉजी में $10-50 बिलियन निवेश कर रहे हैं. भारत का Quantum Mission लगभग ₹6,000 करोड़ का है. AQRF इस दिशा में भारत की शुरुआती ओपन-ऐक्सेस लैब्स में से एक है.

AQRF: असर और भविष्य भी जानें

  • स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा
  • हाई-एंड स्किल डेवलपमेंट
  • ग्लोबल रिसर्च सहयोग
  • राष्ट्रीय सुरक्षा में तकनीकी मजबूती
  • अगले 5-10 सालों में अमरावती को भारत का Quantum Innovation Gateway बनाने का लक्ष्य है.

यह भी पढ़ें: 8 हफ्तों में बनाओ यूनिकॉर्न स्टार्टअप, Perplexity AI का चैलेंज, जीतोगे तो मिलेंगे करोड़ों

यह भी पढ़ें: AI अगर ले लेती है आपकी जॉब, तो क्या करें? Perplexity CEO ने बताया नया रास्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >