Vi का ₹719 प्लान: 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Vi का ₹719 प्रीपेड प्लान 72 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में कंपनी डेली डेटा के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा दे रही है. ऐसे में यह प्लान कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और 5G एक्सेस का अच्छा ऑप्शन है.

Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें कम डेटा के साथ भी 5G का फायदा मिलता है. कंपनी का ₹719 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो सस्ते में लंबी वैलिडिटी और 5G कनेक्टिविटी दोनों चाहते हैं. खास बात यह है कि जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां 5G सिर्फ 2GB डेली डेटा वाले प्लान्स में देती हैं, वहीं Vi 1GB डेली डेटा के साथ भी 5G ऑफर कर रहा है.

719 रुपये वाले प्लान के फायदे

Vodafone Idea के ₹719 प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं. इस प्लान में कंपनी डेली 1GB डेटा दे रही है और डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है. हालांकि, वीआई यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G का फायदा मिल रहा है.

5G यूज करने के लिए जरूरी शर्तें

5G डेटा यूज के लिए हर 28 दिन में 300GB तक का FUP लिमिट मिलता है. यानी कि 72 दिनों की वैलिडिटी में हर 28 दिन के लिए हाई स्पीड 300GB डेटा लिमिट मिलेगा. ऐसे में अगर आप 28 दिन से पहले इस लिमिट को खत्म कर देते हैं, तो उसके बाद आपको इंटरनेट स्पीड कम मिलेगी. साथ ही इस प्लान का पूरा फायदा उठाने के लिए यूजर के पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन होना चाहिए और वह 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में रहना चाहिए, तभी अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कम कीमत में 5G का ऑप्शन

डेली खर्च के हिसाब से 719 रुपये वाले प्लान की कीमत हर रोज 9.98 रुपये पड़ती है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाती है. इसके अलावा Vodafone Idea का ₹349 प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन और 1.5GB डेली डेटा मिलता है. इस प्लान में भी हर 28 दिन के लिए 300GB 5G डेटा का FUP लागू होता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका 5G प्लान सच में ‘अनलिमिटेड’ है? जानिए इसके पीछे छिपी हुई शर्तें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >