अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अप्रैल का तीसरा हफ्ता आपके लिए किसी फेस्टिव सेल से कम नहीं होने वाला. Oppo से लेकर Vivo-Redmi तक कई बड़े ब्रांड्स अपने नए डिवाइसेस लॉन्च करने जा रहे हैं. इनमें से कई दमदार बैटरी के साथ आने वाले हैं, तो कई बढ़िया कैमरा और फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाले हैं. बजट से लेकर मिड-रेंज तक, हर यूजर के लिए इस हफ्ते कुछ न कुछ खास जरूर है.
Infinix Note 60 Pro: गेमिंग और यूनिक डिजाइन पर फोकस
Infinix Note 60 Pro 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा और यह 120FPS गेमिंग सपोर्ट करेगा. फोन में Active Matrix Display के साथ बैक पैनल पर कस्टम LED लाइट्स मिलेंगी, जो इसे अलग बनाती हैं. इसमें हार्ट रेट और SpO₂ मॉनिटरिंग के लिए साइड बटन भी दिया गया है. कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 13MP फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह फोन गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
Redmi A7 Pro: बड़ा डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स
Redmi A7 Pro भी भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इसमें 6300mAh की बैटरी और 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा. यह HyperOS 3 (Android 16) पर चलेगा और इसमें HyperIsland फीचर मिलेगा, जो नोटिफिकेशन और रिमाइंडर्स को आसान बनाता है. फोन में Circle to Search और 32MP डुअल AI कैमरा सेटअप भी मिलेगा. यह डिवाइस खासतौर पर बजट यूजर्स और नए स्मार्टफोन खरीदारों के लिए डिजाइन किया गया है.
Realme Narzo 100 Lite: बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले
Realme Narzo 100 Lite 14 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. फोन में 6.8-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें AI फीचर्स जैसे AI Eraser 2.0 और AI Clear Face मिलेंगे. यह फोन स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
Vivo T5 Pro: बैटरी और परफॉर्मेंस पर फोकस
Vivo T5 Pro भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस देगा. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होने वाली है. यह स्मार्टफोन Cosmic Black और Glacier Blue कलर में आएगा. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा रहेगा, जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.
OPPO F33 Series: सेल्फी और कैमरा लवर्स के लिए खास
OPPO F33 और F33 Pro भी 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे. इन दोनों में IP69K सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे यह ज्यादा ड्यूरेबल होंगे. F33 Pro में 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है. इनमें AI बेस्ड कैमरा फीचर्स जैसे AI Groupfie Expert, AI Portrait Glow और Dual-View Video मिलेंगे. इसके अलावा 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग भी दी जाएगी. यह सीरीज खासतौर पर सेल्फी और सोशल मीडिया यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है.
यह भी पढ़ें: OnePlus का यह फोन एक बार चार्ज कर लेंगे, तो 3 दिन तक नहीं आयेगी चार्जर की याद
