Vi New Tariff: आज से 600 रुपये तक महंगे हो गए वोडाफोन-आइडिया के प्लान्स, देखें नयी प्राइस लिस्ट

Vi New Tariff : एयरटेल और जियो ने 3 जुलाई से अपने टैरिफ महंगे कर दिये, तो वहीं 4 जुलाई यानी आज से वोडाफोन आइडिया के प्लान्स की कीमत भी बढ़ चुकी है. इस कंपनी के प्लान्स की कीमत में 21% तक बढ़ोतरी की गई है. आइए जानते हैं कितना महंगा हो गया आपका पुराना प्लान-

Vi New Tariff Price Hike: टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल फोन सर्विसेज की टैरिफ बढ़ा दी है. 3 जुलाई को जियो और एयरटेल ने, तो वोडाफोन आइडिया ने 4 जुलाई से अपने रीचार्ज प्लान्स महंगे कर दिये हैं. वीआई के प्रीपेड प्लान्स की कीमत 600 रुपये तक बढ़ा दी गई है. वीआई का न्यूनतम रीचार्ज प्लान 179 रुपये का आता था, वह अब 199 रुपये का हो चुका है. 

वोडाफोन आइडिया के प्लान्स की कीमत तो बढ़ गई है, लेकिन बेनिफिट्स पहले जैसे ही हैं. अगर आप भी वोडाफोन आइडिया की सर्विसेज के सब्सक्राइबर हैं, तो हम यहां आपको इनके प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी न्यूनतम कीमत 199 रुपये है, तो अधिकतम कीमत 3,499 रुपये है. आइए जानते हैं टेलीकॉम कंपनी ने किस प्लान पर कितना शुल्क बढ़ाया है-

Vodafone-idea new prepaid plans july 2024
Vodafone-idea new postpaid plans july 2024

Vi के प्लान्स कितने महंगे हो गए?

वोडाफोन आइडिया का सबसे सस्ता प्लान 179 रुपये का था, जिसके लिए अब आपको 199 रुपये खर्च करने होंगे. अन्य प्लान्स की बात करें, तो 459 रुपये वाला प्लान अब 509 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान के साथ 6 जीबी डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत 200 रुपये बढ़ाकर 1999 रुपये कर दी गई है. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी और 24 जीबी डेटा मिलता है.

वीआई ने 259 रुपये वाले प्लान पर 40 रुपये बढ़ाये हैं, और इसकी कीमत 299 रुपये हो गई है. वहीं, 299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये का हो गया है. इन दोनों प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसके अलावा, 319 रुपये वाला प्लान 349 रुपये में रीचार्ज कराया जा सकेगा. इसकी वैलिडिटी 1 महीने की है.

इसी तरह, वीआई के 479 रुपये वाला प्लान 579 रुपये में, 539 रुपये वाला प्लान 649 रुपये में, 719 रुपये वाला प्लान 859 रुपये में लिस्ट किया गया है. 839 रुपये वाले प्लान की नयी कीमत 979 रुपये और 2,899 रुपये वाले प्लान को 600 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,499 रुपये में सब्सक्राइब किया जा सकता है.

Airtel Recharge हो गया आज से महंगा, कितना बढ़ गया आपकी जेब पर बोझ?

Jio Recharge आज से हो गया महंगा, जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >