पोस्टपेड यूजर्स को Vi दे रहा 3 महीने तक फ्री Spotify Premium, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Vodafone Idea (Vi) अपने चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स में 3 महीने तक फ्री Spotify Premium ऑफर दे रही है. इस ऑफर में यूजर्स को ऐड-फ्री म्यूजिक, ऑफलाइन डाउनलोड और हाई-क्वालिटी ऑडियो जैसी सुविधाएं मिलेंगी. जानिए यूजर्स कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा.

अगर आप Vodafone Idea (Vi) का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं और म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Vi अपने पोस्टपेड यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री में Spotify Premium ऑफर कर रहा है. इस ऑफर के जरिए यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऐड-फ्री म्यूजिक, ऑफलाइन डाउनलोड, हाई-क्वालिटी ऑडियो और कई प्रीमियम फीचर्स का मजा ले सकते हैं. दरअसल, देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स पर कंपनी ग्राहकों को फ्री Spotify Premium ऑफर कर रही है. कंपनी का कहना है कि इस नई पार्टनरशिप का मकसद पोस्टपेड यूजर्स को टेलीकॉम सर्विस के साथ बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देना है.

किन यूजर्स को मिलेगा ऑफर?

यह ऑफर Vi के नए और मौजूदा दोनों पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. हालांकि, इसका फायदा सिर्फ वही यूजर्स उठा पाएंगे, जिन्होंने पहले कभी Spotify Premium की मेंबरशिप नहीं ली है. ऑफर को Vi ऐप के जरिए आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है.

इन पोस्टपेड प्लान्स पर मिलेगा फायदा

इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान्स (Individual Postpaid Plans)

  • ₹451
  • ₹551
  • ₹751
  • ₹1,201 (REDX)

फैमिली पोस्टपेड प्लान्स (Family Postpaid Plans)

  • ₹701
  • ₹751
  • ₹871
  • ₹1,201
  • ₹1,301
  • ₹1,401
  • ₹1,526
  • ₹1,601 (REDX Family)

हालांकि ध्यान रहे, अगर आपके पास फैमिली पोस्टपेड प्लान है, तो Spotify Premium का फायदा केवल प्राइमरी अकाउंट होल्डर ही रिडीम कर सकेगा.

कैसे करें एक्टिवेट?

Vi के एलिजिबल पोस्टपेड यूजर्स Vi App में जाकर इस ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं. एक्टिवेशन के बाद उन्हें 3 महीने तक Spotify Premium का फ्री एक्सेस मिलेगा.

ऑफर को एक्टिवेट करने का तरीका

Spotify Premium में क्या मिलेगा?

Spotify Premium के साथ यूजर्स को कई प्रीमियम बेनेफिट्स मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • 10 करोड़ से ज्यादा गानों का ऐड-फ्री एक्सेस
  • ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड
  • हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग
  • अनलिमिटेड स्किप्स
  • किसी भी गाने को अपनी पसंद के हिसाब से प्ले करने की सुविधा
  • पर्सनलाइज्ड म्यूजिक रिकमेंडेशन और लिसनिंग इनसाइट्स

3 महीने बाद कितना देना होगा?

फ्री पीरियड खत्म होने के बाद अगर आप Spotify Premium जारी रखना चाहते हैं, तो Vi के Add to Bill फीचर के जरिए 139 रुपये मंथली में सब्सक्रिप्शन जारी रख सकते हैं. इसका भुगतान आपके पोस्टपेड बिल में जुड़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: पूरे साल नहीं होगी डेटा की टेंशन, Vi का यह प्लान दे रहा कई बेनेफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >