Vi नेटवर्क डाउन! आधी रात से यूजर्स परेशान, सिग्नल और इंटरनेट दोनों गायब

VI DOWN: Vodafone Idea (Vi) का नेटवर्क भारतभर में डाउन हो गया है. हजारों यूजर्स को सिग्नल, इंटरनेट और कॉलिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

VI DOWN: Vodafone Idea (Vi) यूजर्स को देशभर में 18 अप्रैल 2025 की रात से नेटवर्क से जुड़ी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. रात करीब 12:30 बजे से Downdetector पर 1,800 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत दर्ज करवाई है. इनमें से अधिकांश ने सिग्नल गायब, इंटरनेट स्लो और कनेक्टिविटी फेलियर जैसी समस्याओं की बात कही है.

यूजर्स ने किस प्रकार की समस्याएं बताईं?

Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक:

  • 72% यूजर्स को नेटवर्क सिग्नल नहीं मिल रहा
  • 16% ने कंप्लीट ब्लैकआउट यानी नेटवर्क पूरी तरह गायब होने की शिकायत की
  • 11% यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट में दिक्कत बताई

यह समस्या देश के कई हिस्सों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में देखी गई है.

कंपनी की प्रतिक्रिया

Vodafone Idea की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लगातार कंपनी को टैग कर रहे हैं और फीडबैक दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि वे OTP नहीं रिसीव कर पा रहे, जिससे UPI पेमेंट्स और बैंकिंग सेवाओं में भी रुकावट आ रही है.

यूजर्स क्या करें?

  • फोन को फ्लाइट मोड में डालकर वापस नेटवर्क सर्च करें
  • SIM कार्ड को दोबारा इन्सर्ट करें
  • अगर समस्या बनी रहती है, तो Vi कस्टमर केयर 199 पर संपर्क करें.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >