बस 10 रुपये वाली ये चीज मिक्सर ब्लेड को बना देगी नए जैसा शार्प, जानबूझकर दुकान वाले भी छुपाते हैं यह जुगाड़

Mixer Grinder Blades: मिक्सर ग्राइंडर समय के साथ जब पुराना होने लगता है तो उसकी ब्लेड्स की धार भी कम हो जाती है. अगर आप घर पर ही अपने मिक्सर ग्राइंडर की ब्लेड को तेज करना चाहते हैं तो एक सीक्रेट जुगाड़ से यह काम मिनटों में किया जा सकता है. इसकी मदद से आप सिर्फ 10 मिनट में अपने मिक्सर की ब्लेड नए जैसा धार कर सकते हैं.

Mixer Grinder Blades: किचन में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मौजूद होते हैं जो हमारी रोजमर्रा के कामों को काफी आसान बनाते हैं. इन्हीं में मिक्सर ग्राइंडर और जूसर भी शामिल हैं. मिक्सर की मदद से चटनी, मसाले या जूस कुछ ही मिनटों में तैयार किए जा सकते हैं. लेकिन जब यह खराब हो जाए, तो झटपट होने वाले कामों में काफी समय लगने लगता है.

नए मिक्सर में चटनी या मसाले का पेस्ट बेहद महीन बनता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल से इसके ब्लेड की धार कमजोर पड़ जाती है और पीसने में ज्यादा वक्त लगने लगता है. अगर आपके मिक्सर के ब्लेड (Mixer Grinder Blades) भी धार कम हो गई हैं, तो एक आसान सा हैक अपनाकर आप घर में ही इसे फिर से तेज बना सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है वो तरीका…

सैंडपेपर (Sandpaper) का करें इस्तेमाल

मिक्सर ग्राइंडर की ब्लेड (Mixer Grinder Blades) को शार्प करने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन है. सैंडपेपर की सतह पर मौजूद खुरदुरा मटेरियल धातु की ऊपरी परत को हल्के-हल्के घिसते हैं, जिसकी मदद से ब्लेड का किनारा फिर से पतला और नुकीला हो जाता है. सैंडपेपर आपको किसी भी हार्डवेयर की दुकान पर आसानी से 10-20 रुपये में मिल जाएगा. बाजारों में सैंडपेपर अलग-अलग ग्रिट में आते हैं. फाइन ग्रिट वाला सैंडपेपर (जैसे 400 या 600 ग्रिट) ब्लेड को बिना ज्यादा धातु हटाए चिकना और तेज कर सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर से ब्लेड (Mixer Grinder Blades) निकालकर अलग कर लें.
  • इसके बाद ब्लेड को सैंडपेपर (400 या 600 ग्रिट वाला) की मदद से घिसें.
  • घिसते समय ब्लेड पर बीच-बीच में गरम पानी की बूंदें डालते रहें.
  • लगभग 5 से 8 मिनट तक लगातार ब्लेड को रगड़ते रहें.

ध्यान देने वाली बातें

ब्लेड को जार से निकालते समय और सैंडपेपर से घिसते समय हाथ कटने का खतरा रहता है, इसलिए हाथों में ग्लव्स पहनना बिलकुल न भूलें. घिसाई खत्म होने के बाद ब्लेड को अच्छी तरह धोकर सुखा लें ताकि कोई धूल या धातु का कण उसमें चिपका न रहे.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय डाल दें किचन में रखी ये चमकने वाली चीज, आसानी से निकल जाएंगे जिद्दी दाग

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >