वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय डाल दें किचन में रखी ये चमकने वाली चीज, आसानी से निकल जाएंगे जिद्दी दाग

Washing Machine Tips: अक्सर देखा गया है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बावजूद वे पूरी तरह से साफ नहीं होते या एक-दूसरे में बुरी तरह से उलझ जाते हैं. लेकिन आपके किचन में आसानी से मिलने वाली एक चमकने वाली चीज से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि यह कैसे संभव है.

Washing Machine Tips: आज कल सभी के घरों में वॉशिंग मशीन होना आम बात है. इसके आने से समय और मेहनत दोनों बचती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मशीन में धोने के बावजूद कपड़े ठीक से साफ नहीं हो पाते या आपस में चिपक जाते हैं. इसका सीधा असर कपड़ों की क्वालिटी पर भी पड़ता है. इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हम आपको आज एक घरेलू उपाए बताने जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह समाधान आपकी किचन में ही मौजूद है. इस आसान नुस्खा को अपना कर कपड़े बेहतर तरीके से साफ भी होंगे और एक-दूसरे चिपकेंगे भी नहीं. आइए जानते हैं… 

ऐल्यूमिनियम फॉयल (Aluminium Foil) का करें इस्तेमाल

वॉशिंग मशीन (Washing Machine) से कपड़े धोते समय कई बार उनमें स्टैटिक चार्ज बन जाती है, जिससे कपड़े आपस में चिपकने लगते हैं और सिकुड़ जाते हैं. इसका असर खासकर महंगे कपड़ों की क्वालिटी पर पड़ता है. लेकिन इस समस्या का आसान समाधान आपकी किचन में मौजूद एल्यूमीनियम फॉइल हो सकता है. वॉशिंग मशीन में एल्यूमीनियम फॉइल डालने से कपड़ों में स्टैटिक चार्ज नहीं बनता, जिससे वे मुलायम बने रहते हैं और उनकी चमक भी बरकरार रहती है.

क्या हैं फायदे?

स्टैटिक चार्ज से निजात: वॉशिंग मशीन (washing Machine) में कपड़े धोते समय उनमें अक्सर इलेक्ट्रिक स्टैटिक चार्ज जनरेट होता है, जिससे कपड़े आपस में चिपकने लगते हैं. ऐल्यूमिनियम फॉयल इस चार्ज को खत्म करने में मदद करता है.

कपड़े रहेंगे सॉफ्ट: जब कपड़े आपस में नहीं चिपकते, तो उनकी कोमलता बनी रहती है और वे मुलायम महसूस होते हैं.

चमक रहेगी बरकरार: फॉयल का उपयोग कपड़ों की चमक को प्रभावित नहीं करता, बल्कि कई बार यह उनकी प्राकृतिक शाइन को बनाए रखने में मदद करता है.

होगी बेहतर सफाई: कुछ लोगों के अनुसार, ऐल्यूमिनियम फॉयल वॉशिंग मशीन में हल्का घर्षण पैदा करके कपड़ों को अधिक प्रभावी ढंग से साफ करने में मददगार होता ह���.

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले एल्युमिनियम फॉयल को अपने हाथों से मसलकर एक गेंद का आकार दें. ध्यान रखें कि यह बॉल इतनी बड़ी हो कि वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में आसानी से घूम सके, लेकिन इतनी छोटी भी हो कि कपड़ों में फंसे नहीं. इस फॉयल बॉल को कपड़ों के साथ मशीन में डालें और मशीन को नॉर्मल जैसे चलाते हैं वैसे चलाएं. एक ही बॉल को कई बार इस्तेमाल करने से बचें. कुछ वॉश के बाद फॉयल को बदलना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: रात-दिन रगड़ कर AC चलाना है तो दबा दें रिमोट में लगा ये जादुई बटन, चींटी बराबर आएगा बिजली बिल

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >