4G-5G प्राइसिंग में आ सकता है बदलाव, TRAI के नए मसौदे की पूरी डिटेल जानिए

ट्राई ने नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक के लिए नए QoS मसौदा नियम जारी किए हैं. प्रस्ताव के तहत 4G और 5G सेवाओं की अलग प्राइसिंग, बेहतर स्पीड मॉनिटरिंग और नेटवर्क क्षमता बढ़ाने जैसे अहम बदलाव शामिल हैं.

मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक को लेकर सेवा गुणवत्ता (QoS) नियमों में संशोधन का मसौदा जारी किया है. इस प्रस्ताव के लागू होने पर टेलीकॉम कंपनियां 4G, 5G और अन्य नेटवर्क सेवाओं के लिए अलग-अलग शुल्क तय कर सकेंगी. साथ ही ग्राहकों को बेहतर स्पीड और नेटवर्क प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों पर नई जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी.

क्या है नेटवर्क स्लाइसिंग और क्यों है अहम?

नेटवर्क स्लाइसिंग एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें एक ही मोबाइल नेटवर्क को कई वर्चुअल हिस्सों में बांट दिया जाता है. हर हिस्से को किसी खास सेवा या ग्राहक की जरूरत के हिसाब से अलग क्षमता और प्रदर्शन दिया जा सकता है. इससे एंटरप्राइज सेवाएं, इंडस्ट्री 4.0, स्मार्ट फैक्ट्री, हेल्थकेयर, गेमिंग और लो-लेटेंसी एप्लिकेशन जैसी सेवाओं को बेहतर नेटवर्क अनुभव मिल सकता है.

हाल ही में भारती एयरटेल ने इस तकनीक को पेश किया था, जबकि रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने इस मॉडल पर सवाल उठाते हुए इसे ग्राहकों के बीच भेदभाव पैदा करने वाला बताया था.

4G और 5G के लिए अलग-अलग हो सकता है शुल्क

ट्राई के मसौदे में सबसे बड़ा प्रस्ताव यह है कि टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग नेटवर्क तकनीक के आधार पर शुल्क तय करने की अनुमति दी जा सकती है. यानी भविष्य में 4G और 5G सेवाओं के लिए अलग-अलग कीमत वसूली जा सकती है. अभी अधिकांश उपभोक्ता दोनों सेवाओं के लिए समान शुल्क का भुगतान करते हैं.

हालांकि, इसके लिए कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उनके नेटवर्क में पर्याप्त क्षमता और स्पेक्ट्रम उपलब्ध है. नई नेटवर्क स्लाइसिंग सेवा शुरू करने से पहले इसकी जानकारी ट्राई को भी देनी होगी.

स्पीड के वादे पर कंपनियों की होगी जवाबदेही

ट्राई ने इंटरनेट स्पीड को लेकर भी सख्त प्रस्ताव रखा है. कंपनियों द्वारा जिस स्पीड का दावा किया जाएगा, उसकी जांच की जा सकेगी. यदि परीक्षण के दौरान 80 प्रतिशत मामलों में घोषित स्पीड नहीं मिलती है, तो इसे नियमों के अनुरूप नहीं माना जाएगा.

ऐसी स्थिति में टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों को इसकी जानकारी देनी होगी और नेटवर्क सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे. इसका मकसद उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराना है.

नेटवर्क क्षमता बढ़ाने का भी प्रस्ताव

मसौदे में 4G और 5G नेटवर्क के फिजिकल रिसोर्स ब्लॉक (PRB) उपयोग को अधिकतम 80 प्रतिशत तक सीमित रखने का सुझाव दिया गया है. यदि किसी महीने में लगातार पांच दिनों तक इसका उपयोग इस सीमा से ऊपर जाता है, तो संबंधित ऑपरेटर को नेटवर्क क्षमता बढ़ानी होगी ताकि सेवा की गुणवत्ता प्रभावित न हो.

26 अगस्त तक मांगे गए सुझाव

ट्राई ने इस मसौदे पर सभी हितधारकों से 26 अगस्त तक सुझाव और 7 सितंबर तक प्रतिवाद मांगे हैं. सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम नियम जारी किए जाएंगे. यदि ये प्रस्ताव लागू होते हैं, तो भारत में 5G सेवाओं की गुणवत्ता, नेटवर्क प्रबंधन और प्राइसिंग मॉडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.


ये भी पढ़ें: TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ स्पैम कॉल, AI से लाखों नंबरों पर कार्रवाई

ये भी पढ़ें: MyCall App: कॉल क्वाॅलिटी खराब है? TRAI के नये ऐप से दें फीडबैक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >