Spam Calls और फालतू के SMS से छुटकारा दिलाएगा ये सरकारी ऐप, जानें खूबियां

रोज-रोज आने वाले स्पैम कॉल और बेकार SMS से परेशान हो गए हैं? TRAI का DND ऐप आपको पूरा कंट्रोल देता है कि कौन से मैसेज आएं और कौन से नहीं. चाहें सभी प्रमोशनल मैसेज ब्लॉक करें या सिर्फ जरूरी मैसेज ही रखें. इतना ही नहीं, स्पैम की शिकायत करना भी इसमें बेहद आसान है.

अगर आप भी रोज-रोज आने वाले स्पैम कॉल्स (spam calls) और बेकार SMS से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने इसके लिए एक खास ऐप लॉन्च किया है, जो टेलीमार्केटिंग कॉल्स और प्रमोशनल मैसेज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इस ऐप की मदद से आप अपना नंबर रजिस्टर करके खुद तय कर सकते हैं कि आपको किस तरह के कमर्शियल मैसेज चाहिए और कौन से बिल्कुल नहीं. चाहें तो आप फुल DND ऑन करके सारे प्रमोशनल मैसेज ब्लॉक कर सकते हैं, या फिर पार्शियल (Partial) DND चुनकर सिर्फ उन्हीं कैटेगरी के मैसेज आने दें जो आपके काम के हैं.

कैसे काम करता है TRAI DND ऐप?

इस ऐप की मदद से आप आसानी से DND एक्टिव कर सकते हैं. इससे सभी तरह के प्रमोशनल मैसेज बंद हो जाते हैं. वहीं, अगर आप चाहें तो Partial DND भी चुन सकते हैं. यानि सिर्फ उन्हीं कैटेगरी के मैसेज आएंगे, जिन्हें आप खुद चुनेंगे.

इतना ही नहीं, ये ऐप आपको सीधे स्पैम कॉल और SMS की शिकायत करने की सुविधा भी देता है. अच्छी बात ये है कि शिकायत दर्ज करने में बस कुछ सेकंड लगते हैं. इतनी ही नहीं, आप उसकी स्टेटस भी रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं. इससे पूरा प्रोसेस ट्रांसपेरेंट हो जाती है और आपको हर अपडेट की जानकारी मिलती रहती है.

TRAI ने 1.84 लाख से अधिक टेलीकॉम कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए

TRAI ने बताया है कि उसने इस पर सख्त कदम उठाते हुए 2025 में 1.84 लाख से ज्यादा टेलीकॉम कनेक्शन बंद कर दिए. ये सभी कनेक्शन उन अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स (UTMs) से जुड़े थे, जो बिना इजाजत के लोगों को प्रमोशनल मैसेज भेज रहे थे.

TRAI का कहना है कि उसका DND ऐप यूजर्स की सहमति के आधार पर सेफ कम्युनिकेशन सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है. यानी अब आपको फालतू के प्रमोशनल मैसेज से राहत मिलेगी, लेकिन जरूरी सर्विस से जुड़े मैसेज बिना किसी रुकावट के मिलते रहेंगे. अगर आप भी इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बस अपने फोन के हिसाब से Google Play Store या Apple App Store पर जाकर TRAI DND ऐप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फोटो, वीडियो और चैट सब रहेगा सेफ, जानिए WhatsApp पर बैकअप लेने का आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >