TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ स्पैम कॉल, AI से लाखों नंबरों पर कार्रवाई

ट्राई ने अप्रैल-जून तिमाही में 148 करोड़ प्रमोशनल कॉल और 730 करोड़ विज्ञापन एसएमएस DND के आधार पर ब्लॉक किए. AI सिस्टम ने 2443 करोड़ संदिग्ध कॉल-मैसेज की पहचान कर सख्त कार्रवाई में मदद की.

मोबाइल पर आने वाली अनचाही प्रमोशनल कॉल और विज्ञापन संदेश लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं. अब भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इन पर सख्ती और बढ़ा दी है. चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ट्राई ने उपभोक्ताओं की डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) प्राथमिकताओं के आधार पर 148 करोड़ से ज्यादा प्रचारात्मक (प्रोमोशनल) कॉल ब्लॉक कर दीं. इसके साथ ही AI आधारित स्पैम पहचान प्रणाली की मदद से अरबों संदिग्ध कॉल और एसएमएस की पहचान भी की गई.

140 नंबर से आईं 1316 करोड़ प्रमोशनल कॉल

ट्राई की तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून 2026 के बीच 140 नंबर सीरीज के जरिए करीब 1316 करोड़ प्रचारात्मक कॉल की गईं. इनमें से 148 करोड़ कॉल उपभोक्ताओं की DND सेटिंग के आधार पर रोक दी गईं. वहीं इसी अवधि में पंजीकृत टेलीमार्केटर्स और कंपनियों ने लगभग 24806 करोड़ कमर्शियल एसएमएस भेजे, जिनमें से 730 करोड़ विज्ञापन संदेश भी ब्लॉक किए गए.

1600 नंबर सीरीज और AI सिस्टम ने बढ़ाई निगरानी

रिपोर्ट के अनुसार, 1600 नंबर सीरीज से भी करीब 115 करोड़ कॉल की गईं. यह नंबर सीरीज बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा और सरकारी संचार के लिए इस्तेमाल की जाती है ताकि उपभोक्ता ऐसे कॉल की आसानी से पहचान कर सकें.

ट्राई ने बताया कि AI आधारित स्पैम डिटेक्शन सिस्टम ने इस तिमाही में करीब 2443 करोड़ संदिग्ध कॉल और एसएमएस की पहचान की. इससे लोगों को संभावित स्पैम कॉल से सतर्क रहने या उन्हें नजरअंदाज करने का विकल्प मिला.

लाखों नंबरों पर कार्रवाई, सैकड़ों सेंडर ब्लैकलिस्ट

स्पैम रोकने के लिए ट्राई ने सिर्फ कॉल ब्लॉक करने तक ही कदम सीमित नहीं रखा. रिपोर्ट के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर 2.43 लाख से अधिक चेतावनी नोटिस संदिग्ध प्रेषकों (सेंडर्स) को जारी किए गए.

इसके अलावा 1.83 लाख दूरसंचार संसाधनों पर कार्रवाई की गई और 263 प्रेषकों को ब्लैकलिस्ट किया गया. बार-बार नियम तोड़ने वालों पर आउटगोइंग सेवाएं बंद करने, लंबे समय तक डिस्कनेक्शन, सभी ऑपरेटरों में ब्लैकलिस्ट करने और एसएमएस हेडर ब्लॉक करने जैसे सख्त कदम उठाए गए.

DND सुविधा क्यों है जरूरी?

अगर आप अनचाही प्रमोशनल कॉल और मैसेज से परेशान रहते हैं तो DND सुविधा आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है. DND सक्रिय होने पर टेलीमार्केटिंग कॉल और विज्ञापन संदेशों को काफी हद तक रोका जा सकता है. ट्राई लगातार सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर इस व्यवस्था को और मजबूत बना रहा है ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिल सके.

शिकायतें कितनी दर्ज हुईं?

रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही के दौरान देशभर में कुल 73082 करोड़ कॉल की गईं. इसके मुकाबले अनचाहे वाणिज्यिक संचार से जुड़ी 10.85 लाख शिकायतें दर्ज हुईं. यानी हर 10 लाख कॉल पर औसतन करीब 1.5 शिकायतें दर्ज की गईं, जो बताती हैं कि स्पैम कॉल पर निगरानी लगातार मजबूत की जा रही है.


ये भी पढ़ें: MyCall App: कॉल क्वाॅलिटी खराब है? TRAI के नये ऐप से दें फीडबैक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >