40 हजार से कम में मिल जाएंगे ये टॉप 5 बजट स्मार्टफोन्स, लिस्ट में एक से बढ़ कर एक नाम शामिल

Best Smartphones Under 40000: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो आपकी जेब पर भारी न पड़े, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. मई 2025 में भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहां प्रस्तुत है.

Best Smartphones Under 40000: अगर आप 40,000 रुपये के बजट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह काम इतना आसान नहीं होता। मिड-रेंज सेगमेंट में भले ही कई विकल्प मौजूद हों, लेकिन सही फोन चुनना अक्सर चुनौतीपूर्ण साबित होता है। ऐसे में अगर आप भी एक दमदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं जो आपकी हर जरूरतों  को पूरा करने की क्षमता रखते हैं 

Vivo V50, Samsung Galaxy A56 जैसे लेटेस्ट मॉडल से लेकर Google Pixel 8a और Xiaomi 14 Civi जैसे पिछले साल के पॉपुलर फोन्स तक हमने ऐसे 5 शानदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है जो परफॉर्मेंस, कैमरा, स्मूथ UI समेत हर जरूरी फीचर के मामले में खरे उतरते हैं. आइए जानते हैं इन फोन्स के फिचर्स के बारे में

Best Smartphones Under 40000: यह रहे उन 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट 

Samsung A56

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Exynos 1580
  • बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
  • मेंन कैमरा: 50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइड + 5MP मैक्रो लेंस 
  • सेल्फी कैमरा: 12MP
  • RAM: 6GB, 8GB, 12GB
  • स्टोरेज: 256GB, 512GB 
  • सॉफ्टवेयर: One UI 7 (Android 15 आधारित)

Xiaomi 14 CIVI

  • डिस्प्ले: 6.55 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 3
  • बैटरी: 4700mAh, 67W फास्ट चार्जिंग
  • मेंन कैमरा: 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो लेंस + 12MP अल्ट्रा वाइड 
  • सेल्फी कैमरा: ड्यूल (12MP+ 12MP
  • RAM: 8GB, 12GB
  • स्टोरेज: 256GB, 512GB
  • सॉफ्टवेयर: Hyper OS (Android 14 आधारित)

Google Pixel 8a

  • डिस्प्ले: 6.1 इंच OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Google Tensor G3
  • बैटरी: 4492mAh,18W फास्ट चार्जिंग
  • मेंन कैमरा: 64MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा वाइड 
  • सेल्फी कैमरा: 13MP
  • RAM: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB, 256GB
  • सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित

यब भी पढ़ें: 30 हजार की रेंज में इन फोन्स ने मचा राखी है तबाही, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स भी है शामिल

Oppo Reno 13

  • डिस्प्ले: 6.1 इंच OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Google Tensor G3
  • बैटरी: 5600mAh,80W फास्ट चार्जिंग
  • मेंन कैमरा: 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड + 2MP डेप्थ
  • सेल्फी कैमरा: 50MP
  • RAM: 8GB, 12GB, 16GB
  • स्टोरेज: 128GB, 512GB, 1TB
  • सॉफ्टवेयर: ColorOS (Android 15 आधारित) 

Vivo V50 5G

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Google Tensor G3
  • बैटरी: 4492mAh,18W फास्ट चार्जिंग
  • मेंन कैमरा: 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा वाइड 
  • सेल्फी कैमरा: 50MP
  • RAM: 8GB, 12GB
  • स्टोरेज: 128GB, 256GB, 512GBसॉफ्टवेयर: Funtouch 15 (Android 15 आधारित)

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! भारत में इस दिन लॉन्च होगी Vivo V50 Elite Edition, जानिए क्या है खास

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >