टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा! महिला ने कहा – “कंपनी ने भी ऐसा ही समझा मुझे”

Resignation on Toilet Paper: सिंगापुर में महिला ने अनोखे अंदाज में टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा. कंपनी पर लगाया अनदेखी का आरोप, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल.

Resignation on Toilet Paper: सिंगापुर की महिला कर्मचारी ने दिया अनोखे अंदाज में इस्तीफा, मैनेजमेंट को जताया दर्द

सिंगापुर की एक कंपनी की महिला कर्मचारी ने जब अपनी जॉब छोड़ी, तो उसका तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. महिला ने अपना इस्तीफा किसी कागज पर नहीं, बल्कि टॉयलेट पेपर पर लिखा. वजह? उसने कहा कि कंपनी ने उसके साथ वैसा ही बर्ताव किया, जैसे टॉयलेट पेपर के साथ होता है — “जरूरत पड़ी, तो इस्तेमाल किया और फिर फेंक दिया.”

वायरल पोस्ट ने जगाई बहस

इस पूरी घटना को कंपनी की डायरेक्टर एंजेला योह (Angela Yeoh) ने खुद अपने LinkedIn प्रोफाइल पर शेयर किया. उन्होंने इस्तीफे की तस्वीर के साथ लिखा,

“इसे देखकर ऐसा लगा जैसे मैं खुद एक टॉयलेट पेपर थी.”

महिला कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर अपने इस्तीफे में लिखा:

“मैंने टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि इसी तरह आपने मुझे ट्रीट किया है। इसलिए मैं अब जा रही हूं.”

यह भी पढ़ें: 12000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, कीमत जान गदगद हो जाएगा दिल

मैनेजमेंट के लिए सीख

एंजेला योह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हर कंपनी को चाहिए कि अपने कर्मचारियों को अहमियत दे.

“अगर वे कंपनी छोड़ें भी, तो कड़वाहट नहीं, शुक्रिया लेकर जाएं.”

उन्होंने यह भी कहा कि:

“किसी को सराहना देना सिर्फ उसे रोकने की कोशिश नहीं, बल्कि उसकी इंसानियत को पहचानने का तरीका है.”

यूजर्स की प्रतिक्रिया

LinkedIn पर इस पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट किए। एक यूज़र ने लिखा:

“लोग कंपनी नहीं छोड़ते, मिडल मैनेजर की वजह से इस्तीफा देते हैं.”

इस कमेंट से कई लोग सहमत दिखे और इस घटना ने वर्कप्लेस में रेस्पेक्ट और मानवीय व्यवहार को लेकर चर्चा छेड़ दी है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: बार बार फोन हो जा रहा है डिस्चार्ज? अपना लें यह 5 टिप्स फिर दुगनी हो जाएगी बैटरी लाइफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >