₹99 में बिक रहा Aadhaar! खुल्लम-खुल्ला चल रहा खतरनाक धंधा

Telegram Bot Selling Data: अगर आप भी टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये खबर जरूरी है. खबर आई है कि, टेलीग्राम का बॉट भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहा है. वो भी सिर्फ 99 रुपये में. सबसे हैरानी कि बात तो ये है कि यह काम बस वह मोबाइल नंबर से ही कर रहा है. यानी कि मोबाइल नंबर के मिलते ही चंद सेकेंड्स में वह यूजर्स का सारा डिटेल्स निकाल कर दे दे रहा है.

Telegram Bot Selling Data: आजकल डेटा लीक होने की खबरें बढ़ गई हैं. हाल ही में 16 बिलियन पासवर्ड लीक होने की खबर आई थी जिसने सभी यूजर्स को प्राइवेसी को लेकर टेंशन में डाल दिया था. ऐसे में अब टेलीग्राम की इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है. पॉप्युलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को लेकर एक खबर सामने आई है, कि इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 100 रुपये में यूजर्स के डेटा को बेचने का काम किया जा रहा है. जी हां, सिर्फ 100 रुपये में इस ऐप का एक बॉट भारतीय यूजर्स के सेंसिटिव पर्सनल डेटा को इच्छुक खरीदारों को बेचने का काम कर रहा है. खरीदार इस बॉट के जरिए यूजर के नाम से लेकर उसका पता, आधार-पैन नंबर, पिता का नाम सहित कई सेंसिटिव जानकारी पता कर सकते हैं. सबसे हैरानी की बात तो यह है कि ये सारी जानकारी निकालने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं की जा रही है. बस आपका मोबाइल नंबर ही काफी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम

मात्र 99 रुपये में बिक रहा आपका डेटा

Digit की एक रिपोर्ट अनुसार, Telegram बॉट भारतीय यूजर्स के पर्सनल डेटा को सिर्फ 99 रुपये में बेच रहा है. फिलहाल रिपोर्ट में बॉट का नाम नहीं बताया गया है, जिससे कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके. रिपोर्ट में बताया गया है कि, टेलीग्राम का यह बॉट भारतीय यूजर्स के पर्सनल डेटा जैसे नाम, पता, आधार-पैन नंबर, पिता का नाम, पिता का आधार नंबर लीक कर रहा है. वो भी बस एक मोबाइल नंबर से यह बॉट सारी जानकारी निकाल रहा है. यानी कि अगर आप को किसी के बारे में जानकारी चाहिए तो बस आपको उसका नंबर बॉट को देना होगा. जिसके बाद बॉट आपको बस नंबर से ही यूजर की सारी पर्सनल डिटेल्स दे देगा. हालांकि, बॉट से डेटा निकलवाने से पहले उसका 99 रुपये का प्लान लेना होगा. वहीं, अगर आपको कई सारी जानकारी चाहिए तो फिर आपको बॉट का 4999 रुपये वाला प्लान लेना होगा.

चंद सेकेंडों में लीक हो रही डिटेल

वहीं, Digit की रिपोर्ट में बताया गया है कि, जैसे ही आप बॉट का प्लान लेने के बाद उसमें नंबर दर्ज करते हैं वैसे ही बॉट मझज 2 सेकेंड में आपको उस यूजर के बारे में सारी जानकारी निकाल कर दे देगा. ऐसे में डेटा लीक को लेकर यूजर्स टेंशन में आ गए हैं.

WhatsApp का नया AI इमेज टूल भारत में हुआ रोलआउट, अब चैट में ही बनाएं अनोखी तस्वीरें

YouTube Shorts का नया AI जादू! एक लाइन लिखिए, शॉर्ट वीडियो पाइए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >