₹6,999 में लॉन्च हुआ Tecno Spark Go 2, 5G और AI असिस्टेंट से लैस दमदार बजट फोन

Tecno Spark Go 2 भारत में ₹6,999 की कीमत में लॉन्च हुआ है, जिसमें है 6.67″ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, AI वॉयस असिस्टेंट, 5G सपोर्ट और Android 14. जानिए इसकी खासियतें और ऑफर्स.

टेक्नो ने भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन TecnoSparkGo 2 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत मात्र ₹6,999 रखी गई है. यह स्मार्टफोन युवाओं और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है.

फोन में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है, जो आउटडोर में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. इसका प्रीमियम डिजाइन ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है.प्रॉसेसिंग के लिए इसमें UnisocT7250चिपसेट और Android 14 बेस्ड HiOS 14 इंटरफेस मौजूद है.

SparkGo 2 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 5000mAh बैटरी है, जो एक दिन का बैकअप देती है. इसे Type-C पोर्ट के जरिए 10W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. फोन EllaAI असिस्टेंट, IP64 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसी सुविधाओं से लैस है.

टेक्नो की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह स्मार्टफोन 1 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST से फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.HDFC और ICICI बैंक कार्ड धारकों को 3% का कैशबैक भी मिलेगा, जिससे प्रभावी कीमत ₹6,789 रह जाएगी. ऑफलाइन खरीदारी इस तारीख के बाद से शुरू हो सकती है.

इस लॉन्च के साथ Tecno ने फिर से दिखा दिया है कि कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स देना मुमकिन है.

Vivo T4 Lite 5G Review: 6000mAh की बैटरी, दमदार प्रोसेसर, 10 हजार में कैसा है यह फोन?

Oppo K13x: 15 हजार के अंदर लॉन्च हुआ ओप्पो का 5G फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे यह फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >