Tariff Hike: Jio और Airtel के बाद Vi ने भी दिया झटका, टैरिफ हुआ महंगा

Tariff Hike: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया ने प्लान्स में 11 से 24 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. वहीं, एयरटेल ने टैरिफ में 11-22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. जियो ने प्लान्स 25 प्रतिशत तक महंगे कर दिये हैं.

Tariff Hike: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है. देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है. जियो और एयरटेल की तरह वीआई ने भी प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों तरह के प्लान्स के लिए टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है. हालांकि अंतर बस इतना है कि जियो और एयरटेल से अलग, वीआई के नये प्लान्स 3 जुलाई की जगह 4 जुलाई से प्रभावी होंगे.

Vi ने 24% तक महंगे किये प्लान्स

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया ने प्लान्स में 11 से 24 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. वहीं, एयरटेल ने टैरिफ में 11 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. जियो ने अपने प्लान्स को 25 प्रतिशत से ज्यादा महंगा कर टैरिफ बढ़ाने की शुरुआत की. वोडाफोन के अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ायी हैं. वीआई ने डेटा ऐड-ऑन वाउचर को 19 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये कर दिया है. इसके अलावा 719 रुपये और 839 रुपये के प्लान की कीमत 859 रुपये और 979 रुपये होगी. मालूम हो कि वीआई फिलहाल 5G की पेशकश नहीं करता है.

Jio के बाद Airtel ने भी बढ़ाये प्लान्स के दाम, नयी कीमतें अगले महीने से होंगी लागू

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

Tariff Hike: एयरटेल, जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी क्या सच में जरूरी थी?

Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम, अब देने होंगे इतने अधिक पैसे

‘सुविधाओं से भरपूर प्लान की एक बेहतरीन श्रृंखला’

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, घाटे में चल रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल दरों में चार जुलाई से 11-24 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है. कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है. इससे पहले रिलायंस की जियो और भारती एयरटेल ने भी तीन जुलाई से मोबाइल दर में वृद्धि का फैसला लिया था. वोडाफोन आइडिया ने कहा, कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सुविधाओं से भरपूर प्लान की एक बेहतरीन श्रृंखला तैयार की है. शुरुआती स्तर के उपयोगकर्ताओं को समर्थन देने और बढ़ते उपयोग के साथ लगातार उच्च कीमतों को जोड़ने के अपने दर्शन पर कायम रहते हुए, इस स्तर के प्लान में बदलाव नाममात्र के हैं.

कितने महंगे हुए प्लान्स?

कंपनी ने 28 दिनों की मोबाइल सेवा के लिए शुरुआती स्तर का प्लान, न्यूनतम रीचार्ज मूल्य को लगभग 11 प्रतिशत बढ़ाकर 179 रुपये से 199 रुपये कर दिया है. वोडाफोन आइडिया ने प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले लोकप्रिय 84 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 719 रुपये से बढ़ाकर 859 रुपये कर दी है. कंपनी ने अपने वार्षिक अनलिमिटेड प्लान की कीमत करीब 21 फीसदी बढ़ाकर 2,899 रुपये से 3,499 रुपये कर दी है. कंपनी ने 24 जीबी डेटा सीमा वाले 365 वैधता वाले प्लान में कोई बदलाव नहीं किया है. इसकी कीमत उपयोगकर्ताओं के लिए 1,799 रुपये यथावत है. कंपनी ने बयान में कहा, वोडाफोन आइडिया 4जी अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ-साथ 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए अगली कुछ तिमाहियों में महत्वपूर्ण निवेश की योजना बना रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >