Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

Tariff Hike: जियो और एयरटेल ने एक दिन के अंदर अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. एयरटेल ने जहां अपने प्रीपेड प्लान और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 11% से 21% तक बढ़ोतरी की है. वहीं, जियो के प्लान्स भी 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं.

Tariff Hike: जियो और एयरटेल ने अपने टेलीकॉम प्लान्स के टैरिफ बढ़ा दिये हैं. जियो ने जहां इसकी पहल करते हुए अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स 12 से 25 प्रतिशत तक महंगे कर दिये हैं, वहीं उसकी सबसे बड़ी कंपीटिटर एयरटेल ने अपने प्लान्स की कीमतों में 11 से 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. जियो ने जहां गुरुवार, 27 जून की शाम को अपने टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया, वहीं एयरटेल ने इसके अगले ही दिन यानी शुक्रवार, 28 जून की सुबह अपने रीचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की. ये नयी रिवाइज कीमतें 3 जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी.

एयरटेल और जियो ने कितने महंगे किये प्लान्स?

एयरटेल ने अपने एंट्री लेवल 179 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 199 रुपये कर दी है. वहीं, 455 रुपये के प्लान के लिए अब 599 रुपये देने होंगे. इसी तरह 1,799 रुपये वाले प्लान की कीमत भी बढ़कर 1,999 रुपये हो गई है. कंपनी ने अपने सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स महंगे कर दिये हैं. दूसरी ओर, जियो ने भी लगभग सभी प्लान्स के रेट्स बढ़ा दिये हैं. सबसे कम रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये की जा रही है. यह एक जीबी डेटा ऐड ऑन पैक है, जिसकी कीमत पहले 15 रुपये थी. वहीं, जियो के 75 जीबी पोस्टपेड डेटा प्लान की कीमत 399 रुपये से बढ़कर 449 रुपये हो गई है.

Jio Recharge Plans New Tariff
Airtel Recharge Plans New Tariff

Tariff Hike: एयरटेल, जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी क्या सच में जरूरी थी?

Jio के बाद Airtel ने भी बढ़ाये प्लान्स के दाम, नयी कीमतें अगले महीने से होंगी लागू

Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम, अब देने होंगे इतने अधिक पैसे

पहला सवाल जो दिमाग में आता है, वह यह कि आखिर टेलीकॉम कंपनियों को यह फैसला ऐसे समय क्यों लेना पड़ा. इसका सीधा जवाब है कि टेलीकॉम ऑपरेटर अपने औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) में सुधार करना चाहते हैं. ‘एवरेज रेवेन्यू पर यूजर’ किसी भी टेलीकॉम कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ को आंकने का एक जरिया होता है. इसके जरिये हम यह जान सकते हैं कि कंपनी मुनाफे में है या घाटे में चल रही है.

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी पहले से अपेक्षित थी. हमने पहले ही आपको बताया था कि लोकसभा चुनावों के बाद टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ महंगे कर सकती हैं. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में शुल्क वृद्धि का भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है. आखिरी बार दिसंबर, 2021 में शुल्क में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी.

भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी के लिए प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) का खाका पेश करते हुए ब्रोकरेज नोट में कहा गया कि भारती एयरटेल का मौजूदा एआरपीयू 208 रुपये वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 286 रुपये तक पहुंचने की संभावना है. रिपोर्ट में कहा गया, हमें उम्मीद है कि भारती एयरटेल का ग्राहक आधार प्रति वर्ष करीब दो प्रतिशत की दर से बढ़ेगा, जबकि उद्योग में प्रति वर्ष एक प्रतिशत की वृद्धि होगी.

भारती एयरटेल के मुखिया सुनील भारती मित्तल पहले से कहते रहे हैं कि वह इंडस्ट्री के लिए ग्रेटर फाइनेंशियल हेल्थ चाहते हैं क्योंकि इसमें बहुत पूंजी खर्च हो रही है, इसलिए औसत राजस्व प्रति यूजर में बढ़ोतरी जरूरी है. उनके मुताबिक एआरपीयू 200 रुपये से बढ़ कर 300 रुपये तक होना चाहिए. एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पास 26.7 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं. वहीं, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो का यूजरबेस 47.2 करोड़ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >