T20 World Cup 2026: क्रिकेट महाकुंभ आज से शुरू, गूगल का खास डूडल, देखें और जानें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज भारत और श्रीलंका में आज से हो रहा है. इस मौके पर खास गूगल डूडल आया है. जानिए वानखेड़े स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के बारे में. साथ ही 20 टीमों के बीच 55 मैच और लाइव कवरेज की पूरी जानकारी.

T20 World Cup 2026 | Google Doodle Today: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आज से आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है. गूगल ने इस मौके पर खास डूडल जारी कर क्रिकेट प्रेमियों को उत्साह से भर दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह ने टूर्नामेंट की चमक को और बढ़ा दिया है.

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन के मौके पर आज, 7 फरवरी को, गूगल ने एक विशेष इंटरएक्टिव डूडल और ऐतिहासिक एआई पार्टनरशिप का ऐलान किया है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहा यह महाटूर्नामेंट मुंबई में होने वाले भव्य और सितारों से सजे उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा.

इस बार टूर्नामेंट में टेक्नोलॉजी की भूमिका भी खास रहने वाली है. गूगल का जेमिनी मंच आधिकारिक “एआई फैन कंपेनियन” के रूप में पेश किया गया है, जो दर्शकों को क्रिकेट के नियमों की सरल व्याख्या देगा और “क्रेजी फैन” अवतार कॉन्टेस्ट जैसे रोचक अनुभव उपलब्ध कराएगा. इसके जरिये प्रशंसक अपने डिजिटल अवतार बनाकर विश्व कप के जश्न में सीधे शामिल हो सकेंगे.

वहीं, गूगल पिक्सेल को आधिकारिक स्मार्टफोन साझेदार बनाया गया है, जो स्टेडियम के भीतर से विशेष और अनोखे दृश्य दर्शकों तक पहुंचाएगा. मैच के रोमांचक क्षणों से लेकर पर्दे के पीछे की गतिविधियों तक, पिक्सेल के जरिये प्रशंसकों को एक बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा. इस तरह तकनीक और क्रिकेट के इस अनूठे संगम के साथ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 न सिर्फ खेल के मैदान पर, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी इतिहास रचने को तैयार है.

उद्घाटन समारोह की झलक

शाम 6 बजे से शुरू होनेवाला समारोह संगीत और कला का अद्भुत संगम होगा. रैपर बादशाह, परफॉर्मर नोरा फतेही, सितार वादक ऋषभ ऋखिराम शर्मा और तालवादकसिवमणि ने मंच पर धमाल मचाएंगे. भारत बनाम अमेरिका के पहले मुकाबले से पहले यह रंगारंग कार्यक्रम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करनेवाला है.

टूर्नामेंट का स्ट्रक्चर

कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं

55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से सबसे रोमांचक मुकाबले 7 फरवरी से 8 मार्च तक होंगे

भारत ग्रुप A में है और आज अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा

पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स से भी भारत का सामना होगा.

लाइव कवरेज और स्ट्रीमिंग

भारत में मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा

ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे

कवरेज अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में उपलब्ध होगी

टीम इंडिया के सभी मैचों में मराठी और इंडियन साइन लैंग्वेज में भी कवरेज मिलेगा

पहली बार मोबाइल दर्शकों के लिए वर्टिकल लाइव फीड भी जारी होगी.

मैच वेन्यू के बारे में जानिए

भारत में:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

ईडन गार्डन्स, कोलकाता

श्रीलंका में:

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडी.

यह भी पढ़ें: New Year 2026 Google Doodle: आज गूगल डुडल बना रिजॉल्यूशन लिस्ट, क्रिएटिव तरीके से कर रहा नये साल का स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >