गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) राहत तो देता है, लेकिन बिजली बिल बढ़ा देता है. अब इसका समाधान सोलर AC के रूप में सामने आ रहा है. यह AC सूरज की रोशनी से चल सकता है और बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर देता है. इसके लिए घर पर सोलर पैनल लगाने की जरूरत होती है.
हाइब्रिड AC मॉडल
सोलर AC के लिए हाइब्रिड यूनिट की जरूरत होती है, जो सोलर और ग्रिड दोनों पर काम करता है. मार्केट में उपलब्ध 1.5 Ton हाइब्रिड AC की कीमत लगभग ₹40,000 से ₹50,000 तक होती है. दिन में यह सोलर पावर से चलता है और रात में बैटरी बैकअप या ग्रिड से बिजली लेता है.
सोलर पैनल की कीमत
एक 1 Ton AC चलाने के लिए लगभग 1.5KW सोलर पैनल की जरूरत होती है. इनकी कीमत ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर ₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख तक है. हालांकि, सरकार की PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और राज्य सरकार की सब्सिडी से यह लागत काफी कम हो सकती है.
बैटरी बैकअप और उपयोग
अगर रात में भी AC चलाना है तो बैटरी बैकअप जरूरी होगा. दिन में सोलर पैनल से बिजली जेनरेट होगी और रात में बैटरी या ग्रिड से सप्लाई मिलेगी. इस तरह सोलर AC बिजली बिल को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है.
लंबे समय तक बिजली बचाएगा सोलर AC
सोलर AC उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय तक बिजली की बचत करना चाहते हैं. शुरुआती निवेश भले ही ज्यादा हो, लेकिन सब्सिडी और कम बिजली बिल की वजह से यह लंबे समय में किफायती साबित होता है.
यह भी पढ़ें: कम खर्च में लंबे समय तक एसी चलाने के लिए 5 जरूरी बातें गांठ बांध लें
