Motorola Edge 70 Max से Tecno Camon 50 Ultra तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 नए स्मार्टफोन्स

जुलाई के इस हफ्ते Motorola, Realme, Vivo और Tecno भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं. इन फोन्स में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, AI फीचर्स और शानदार कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे.

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि, इस हफ्ते भारतीय बाजार में Motorola, Realme, Vivo और Tecno अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं. इनमें बजट 5G फोन से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन तक शामिल हैं. किसी में बड़ी बैटरी मिलेगी, तो किसी में फ्लैगशिप प्रोसेसर, जबकि कुछ फोन्स में AI फीचर्स और शानदार कैमरा भी देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में.

Motorola Edge 70 Max

Motorola भारतीय बाजार में 15 जुलाई को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Edge 70 Max लॉन्च करने वाली है. यह फोन भारत में सबसे पहले लॉन्च होगा और प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 6.82 इंच का Quad HD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा. पावर के लिए 7100mAh की बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा फोन में AI बटन के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन और AI सर्च जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. कैमरा डिटेल्स कंपनी ने अभी रिवील नहीं किए हैं.

Realme Narzo 100x 5G

Motorola के साथ Realme भी 15 जुलाई को अपना नया मॉडल Narzo 100x 5G भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ वाला 5G फोन चाहते हैं. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.72 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की बड़ी बैटरी होगी. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी नॉर्मल यूज में दो दिन तक का बैकअप दे सकती है. फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, ArmorShell प्रोटेक्शन और Rainwater Smart Touch जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे बारिश के मौसम में भी स्क्रीन का इस्तेमाल करना आसान होगा.

Vivo T5 Lite 44W

Vivo अपना नया T5 Lite 44W स्मार्टफोन 16 जुलाई को लॉन्च करेगी. यह फोन खासतौर पर स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक होगी, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देगी. फोन में AI फीचर्स जैसे Live Caption, Document Assistant, Transcript Generation और Private Space का सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा फोन IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा.

Tecno Camon 50 Ultra

इस हफ्ते का आखिरी बड़ा लॉन्च 17 जुलाई को होगा, जब Tecno अपना Camon 50 Ultra भारतीय बाजार में पेश करेगी. अगर भारत में ग्लोबल मॉडल ही लॉन्च होता है, तो इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर, 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है. फोन में 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, IP68/IP69/IP69K रेटिंग और MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा Motorola का नया फोन, लॉन्च से पहले जानें और क्या मिलेगा खास


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >