451 रुपये में लपक लें 10 हजार वाला यह फोन, भर-भर कर मिलेंगे फीचर्स

Smartphone Under 10000: हम आपको बताते हैं वीवो के सब-ब्रांड आईकू के एक दमदार स्मार्टफोन पर ऑफर की जा रही एक खास डील के बारे में.

Smartphone Under 10000: नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और बजट 10 हजार रुपये तक का है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. फेस्टिव सीजन के बाद भी अमेजन पर सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका है. हम आपको बताते हैं iQOO Z9 Lite 5G स्मार्टफोन पर ऑफर की जा रही एक खास डील के बारे में. यह फोन 50MP का प्राइमरी कैमरा, 128GB स्टोरेज, बेहतरीन प्रॉसेसर और शानदार डिस्प्ले जैसे खूबियाें के साथ आता है.

iQOO Z9 Lite 5G पर डिस्काउंट ऑफर क्या है?

वीवो के सब-ब्रांड आईकू का फोन iQOO Z9 Lite 5G अमेजन पर 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट डिस्काउंट पर उपलब्ध है. इस पर ICICI बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, HDFC बैंक और Yes बैंक कार्ड्स से खरीदारी पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके बाद कीमत 9,499 रुपये हो जाती है. पुराना फोन एक्सचेंज कर 9,950 रुपये तक की छूट भी हासिल की जा सकती है. इस तरह यह फोन 451 रुपये में आपका हो सकता है. ध्यान रहे कि पूरी एक्सचेंज वैल्यू पाने के लिए फोन अच्छी कंडीशन में होना चाहिए और उसका मॉडल ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए.

iQOO Z9 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

आईकू Z9 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.56-इंच LCD स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz सैंपलिंग रेट है. यह Funtouch OS 14 पर Android 14 चलाता है और MediaTek Dimensity 6300 5G प्रॉसेसर से लैस है. फोन में 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. इसमें 4GB/6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शंस मिलते हैं. फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें Night, Portrait, Panorama और Time-Lapse जैसे मोड भी हैं. इसके अलावा, फोन में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 5 और USB Type-C सपोर्ट भी मिलता है.

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत

50MP सेल्फी कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला Vivo V40 5G स्मार्टफोन हुआ 7 हजार रुपये सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >