बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

Smartphone Care Tips: अक्सर बारिश में फोन भीग जाने के बाद लोग फोन को चावल के डिब्बे में रखने की भूल कर बैठते हैं. जिससे उनका फोन तो सुख जाता है लेकिन फोन को भारी नुकसान भी करा देता है. ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए फोन के भीगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

Smartphone Care Tips: मई के महीने में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. दिन में धूप तो शाम में बारिश. हालांकि, इस बिन मौसम की बारिश ने गर्मी से काफी हद तक राहत भी दिलाई है. कई लोग इस बारिश का मजा मभी ले रहे हैं. लेकिन इस बारिश में गलती से भी आपका स्मार्टफोन भीग जाए तो आपके लिए मजा सजा भी हो सकती है. स्मार्टफोन में पानी जाने से आपका फोन हैंग हो सकता है या फिर काम करना ही बंद कर सकता है. अक्सर ऐसा होने पर लोग हड़बड़ा कर फोन सुखाने की कोशिश में लग जाते हैं. इतना ही नहीं, कई लोग तो फोन को सुखाने के लिए कच्चे चावल के डब्बे में गीले फोन को डाल देते हैं. लेकिन उन्हें नहीं पता कि ऐसा करने से वे अपने फोन को और खराब कर रहे हैं. कई लोग नहीं जानते कि फोन को चावल में रखना सही है भी या नहीं. अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िएगा ताकि आगे से आप भी इस गलती को करने से बच सके.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC चलाने का सही तरीका, जान जाएंगे तो नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली

गीले फोन के लिए चावल कितना सही

अक्सर लोग स्मार्टफोन के भीगने के बाद उसे कच्चे चावल में रख देते हैं ताकि फोन जल्दी सुख जाए. क्योंकि, चावल गीले फोन की नमी को तेजी से सोख लेता है और फोन से पानी बाहर निकालने में काफी मदद करता है. वहीं,हर घर में कच्चा चवाल आसानी से मिल भी जाता है. ऐसे में अक्सर लोग फोन के भीगते ही उसे चावल में रख देते हैं.

लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा करने से आप अपने फोन को और खराब कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गीले फोन को सुखाने के लिए चावल सही तरीका नहीं है. क्योंकि, कच्चा चावल गीले फोन के अंदर की नमी को पूरी तरह से नहीं सोख पाता. ऐसे में फोन के अंदर के छोटे-छोटे इंटरनल पार्ट्स गीले ही रह जाते हैं. जिस वजह से उनके जल्दी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं,कच्चे चावल में धूल आदि गंदगी रहती है. जिससे चावल के धूल फोन गीला होने के कारण फोन के पार्ट्स में आसानी से घुस जाते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि फोन को चावल की जगह खुले में रखना ज्यादा कारगार साबित होता है.

फोन गीला हो जाए तो करें ये काम

  • अगर पानी में फोन भीग जाए तो तुरंत फोन का पावर ऑफ कर दें.
  • भीगे हुए फोन में लगे सिम कार्ड और मेमोरी को निकाल दें.
  • भीगे हुए फोन को पोंछने के लिए हमेशा सूती कपड़े का ही इस्तेमाल करें. क्योंकि, सूती कपड़े जल्दी पानी को सोख लेते हैं.
  • अगर आपके घर में सिलिका जेल का पैकेट है, तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सिलिका जेल गीले चीजों को सुखाने में मददगार होते हैं.
  • इसके अलावा फोन को पंखे के सामने रखें. जिससे वह जल्दी सुख सके.

न करें ये काम

  • कभी भी भीगे हुए फोन को ऑन करने की गलती न करें. क्योंकि, इससे फोन में शॉर्ट-सर्किट का खतरा हो सकता है.
  • फोन को सुखाने के लिए कभी भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें. इससे फोन के इंटर्नल पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं.
  • भीगे हुए फोन को तुरंत चार्जिंग पर लगाने से बचे. वरना पानी और करंट के कॉन्टेक्ट में आने से आपका फोन और चार्जर दोनों ही खराब हो सकते हैं.
  • भीगे हुए फोन को सुखाने के लिए कभी भी उसे झटके नहीं. ऐसा करने से डिवाइस के अंदर घुसा पानी दूसरे पार्ट्स में जा सकता है. जिसके बाद फोन के स्पीकर, चार्जिंग पोर्ट और माइक्रोफोन खराब हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: झुलसाने वाली गर्मी में क्या आपका लैपटॉप हो रहा ओवरहीट? तुरंत कर लें ये काम वरना हो सकता है ब्लास्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >