फोन ब्लास्ट से पहले मिलते हैं ये वार्निंग साइन, नजरअंदाज करना पड़ेगा महंगा

हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर फोन ब्लास्ट की घटना ने बैटरी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जानें मोबाइल बैटरी फटने के कारण और किन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन कई बार यही डिवाइस खतरनाक भी साबित हो सकता है. हाल ही में Hyderabad के एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सिक्योरिटी चेक के दौरान बैग में रखा मोबाइल अचानक फट गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर स्मार्टफोन बैटरी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर रूटीन स्कैनिंग के दौरान जैसे ही एक यात्री का बैग मशीन में गया, कुछ ही पलों बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ.
सुरक्षा टीम और फायर स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाल लिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि फोन की बैटरी में खराबी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

क्यों फटती है मोबाइल बैटरी?

ज्यादातर स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो काफी संवेदनशील होती है.
अगर बैटरी ज्यादा गर्म हो जाए, उस पर दबाव पड़े या उसमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट हो, तो उसमें ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर खराब या पुरानी बैटरी इस तरह के जोखिम को और बढ़ा देती है.

ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क

कई बार फोन पहले ही संकेत दे देता है कि बैटरी में समस्या है.
अगर आपका फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, बैटरी फूल गई है, चार्जिंग के दौरान अजीब आवाज या गंध आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसे मामलों में तुरंत फोन का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए.

कैसे बचें इस खतरे से?

फोन को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए.
हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें, ओवरचार्जिंग से बचें और फोन को ज्यादा गर्म वातावरण में न रखें. अगर बैटरी में कोई दिक्कत नजर आए, तो उसे तुरंत बदलवाना ही बेहतर होता है.

बढ़ती घटनाएं, जरूरी हुई जागरूकता

स्मार्टफोन ब्लास्ट के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं.
ऐसे में जरूरी है कि यूजर्स बैटरी से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लें. थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है.

यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन बना खतरा, हैकर्स ऐसे आपको लगा सकते हैं चूना

यह भी पढ़ें: आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, ऐसे करें पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >