अगर सेल न चल रही हो, तो स्मार्ट टीवी जैसे बड़े अप्लायंस खरीदना अक्सर जेब पर भारी लगता है. लेकिन हर बार बड़ी सेल का इंतजार करना भी आसान नहीं होता. कभी जरूरत पहले पड़ जाती है, तो कभी ऑफर देर से आता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आप घर के लिए 32-65 इंच का स्मार्ट टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो इस बार आपको किसी सेल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अभी मार्केट में शानदार ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं. आइए देखते हैं इन मॉडलों को.
Xiaomi Smart TV A 32-inch Google LED TV
इस टीवी में आपको HD-ready डिस्प्ले मिलता है, साथ ही 60Hz रिफ्रेश रेट और स्लिम, बेजल-लाइट डिजाइन भी दिया गया है. यह टीवी Google TV (Android 11) पर चलता है, इसलिए इसमें वॉइस कंट्रोल और सभी बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट मिल जाता है. साथ ही A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर रोजमर्रा के इस्तेमाल में ऐप्स को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है.
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज: 32-इंच
- रेजोल्यूशन: HD Ready (1366 x 768)
- HDR सपोर्ट: HDR10
- प्रोसेसर: क्वाड-कोर A55
- स्पीकर्स: 2 x 10W (20W RMS) Dolby Audio, DTS-X Virtual:X
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV
Samsung 43-inch 4K Ultra HD Smart LED TV
Samsung का यह 43-इंच मॉडल मिड-साइज कमरे के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको 4K Ultra HD (3840×2160) रेजोल्यूशन मिलता है. टीवी में PurColor टेक्नोलॉजी के साथ HDR और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है. साउंड की बात करें तो Dolby Digital Plus और Adaptive Sound मिलकर डायलॉग और बैकग्राउंड इफेक्ट्स को ज्यादा क्लियर बना देते हैं.
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज: 43-इंच
- रेजोल्यूशन: 4K UHD (3840 × 2160)
- रिफ्रेश रेट: 50/60 Hz
- प्रोसेसर: क्रिस्टल प्रोसेसर 4K
- स्पीकर्स: 2 × 10W (20W RMS)
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Tizen
LG 50-inch 4K Ultra HD webOS Smart TV
LG का 50-इंच टीवी webOS प्लेटफॉर्म पर चलता है. अच्छी बात ये है कि आप इसे वॉइस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से कंटेंट आसानी से कास्ट भी कर सकते हैं. पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें α7 AI Processor 4K Gen8 दिया गया है. साउंड की बात करें तो इसमें 20W के स्पीकर्स मिलते हैं, जो Dolby Atmos और AI Sound Pro सपोर्ट के साथ आते हैं.
स्पेसिफिकेशंस
- स्क्रीन साइज: 50-इंच
- रेजोल्यूशन: 4K UHD LED
- प्रोसेसर: α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8
- HDR सपोर्ट: HDR10, HLG, डायनेमिक टोन मैपिंग
- ऑपरेटिंग सिस्टम: webOS 25
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, ईथरनेट
Sony 65-inch BRAVIA 2 TV
Sony की 65-इंच BRAVIA 2 सीरीज बड़ी स्क्रीन वाला शानदार ऑप्शन है. यह टीवी Google TV पर चलता है, जिससे आपको पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स और वॉइस सर्च जैसी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं. इसमें 4K Processor X1 दिया गया है, जो 4K कंटेंट को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है. साथ ही HDR10 सपोर्ट होने की वजह से पिक्चर में कॉन्ट्रास्ट और डिटेलिंग बेहतर दिखती है.
स्पेसिफिकेशंस
- स्क्रीन साइज: 65-इंच
- रेजोल्यूशन: 4K UHD (3840 x 2160)
- प्रोसेसर: 4K Processor X1
- स्पीकर्स: 20W RMS
- कनेक्टिविटी: 4 पोर्ट (eARC), 3 पोर्ट USB, Wi-Fi, ब्लूटूथ
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV
यह भी पढ़ें: Smart TV के रंग लग रहे हैं फीके-फीके? ये सेटिंग्स बदलते ही दिखेगा फर्क
