आधा भारत नहीं जानता कितने साल तक चलता है स्मार्ट टीवी? जानिए इसकी लाइफ और मेंटेनेंस टिप्स

स्मार्ट टीवी की लाइफ कितनी होती है? यह कितने तरह की होती है और इसकी देखभाल कैसे करें? आइए जानते हैं-

स्मार्ट टीवी की लाइफ कितनी होती है? आज के डिजिटल युग में Smart TV हर घर का हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक स्मार्ट टीवी कितने साल तक चलता है? चलिए हम आपको बताते हैं. औसतन, एक LED, OLED या QLED TV की उम्र 6 से 10 साल होती है, लेकिन सही देखभाल से इसे और ज्यादा समय तक चलाया जा सकता है.

कौन-सा स्मार्ट टीवी सबसे ज्यादा टिकाऊ होता है?

LED TV – 7 से 10 साल
OLED TV – 5 से 7 साल
QLED TV – 8 से 10 साल

स्मार्ट टीवी की लाइफ 50,000 से 1,00,000 घंटे के उपयोग पर निर्भर करती है.

स्मार्ट टीवी की लाइफ बढ़ाने के आसान टिप्स

ब्राइटनेस ज्यादा ना रखें – कम ब्राइटनेस पर स्क्रीन ज्यादा समय तक चलेगी.
वोल्टेज स्टेबलाइजर का उपयोग करें – बिजली की अनियमितता से बचाव करें.
रेगुलर सफाई करें – धूल से बचाने के लिए TV स्क्रीन और वेंट्स को साफ रखें.
स्मार्ट फीचर्स अपडेट करें – नए अपडेट से परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है.

क्या आपका टीवी जल्दी खराब हो रहा है?

अगर आपका Smart TV जल्दी खराब हो रहा है तो इसका कारण स्क्रीन बर्न-इन, ओवरहीटिंग, या बिजली की समस्या हो सकती है. समय-समय पर सर्विसिंग कराएं और अधिक घंटों तक लगातार टीवी ना चलाएं.

मेंटेन रखेंगे, तो 10 साल तक चलेगा

अगर सही तरीके से मेंटेनेंस किया जाए, तो एक स्मार्ट टीवी की उम्र 7-10 साल तक हो सकती है. सही ब्राइटनेस सेटिंग्स, रेगुलर सफाई और बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाव करके आप अपने TV की लाइफ को बढ़ा सकते हैं. आपका स्मार्ट टीवी कितने साल चला? हमें कमेंट में बताएं!

यह भी पढ़ें: Jio करेगा Google का धंधा खराब, फ्री दे रहा Free 50GB क्लाउड डेटा

यह भी पढ़ें: एलन मस्क की मां, टेस्ला-स्पेसएक्स में निवेश, रॉलेक्स की घड़ी और आर्मी अफसर को 72 लाख का चूना! पूरा मामला जानकर दिमाग हिल जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >