Holi Offer: फ्लिपकार्ट का जबरदस्त ऑफर, इतना सस्ता मिल रहा सैमसंग का 8जीबी रैम वाला फोन

Flipkart Samsung Smartphone Offer: 30 मार्च तक चलनेवाली इस सेल में सैमसंग के पॉपुलर बजट स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट ऑफर है.

Flipkart Samsung Smartphone Offer : स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट वाली सेल चल रही है. फ्लिपकार्ट पर मंथ एंड मोबाइल्स फेस्ट सेल में आप टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकते हैं. 30 मार्च तक चलनेवाली इस सेल में सैमसंग का पॉपुलर बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M04 पर भारी डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है.

Samsung Galaxy M04 : फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग का यह बजट फोन 720×1600 के पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+LCD पैनल के साथ आता है.

सैमसंग इस फोन में रैम प्लस फीचर के साथ कुल 8 जीबी रैम ऑफर कर रही है. फोन का इंटरनल स्टोरेज 64जीबी तक का है.

प्रॉसेसर की बात करें, तो कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट देती है. 

सैमसंग इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे देती है. इसमें 13 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल किया गया है.

सैमसंग के इस अफॉर्डेबल फोन में 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करनेवाली 5000mAh की बैटरी दी गई है.

हालांकि, फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है लेकिन इस फोन में आपको बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर जरूर मिलेगा.

यह फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करेगा. कंपनी इस फोन को 2 साल तक ओएस अपग्रेड भी ऑफर करनेवाली है.

यह फोन दो कलर ऑप्शंस – डार्क ब्लू और लाइट ग्रीन में आता है.

Amazon Holi Sale में बड़ा सस्ता मिल रहा Realme का यह धाकड़ स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M04 : ऑफर्स क्या मिलेंगे?

फ्लिपकार्ट सेल में बजट स्मार्टफोन पर कीमतों में कटौती के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है. आपके पास अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिल जाएगा. इसके साथ ही साथ आप फोन को आसासान मासिक किस्तों पर भी ले सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी M04 फोन की ईएमआई 257 रुपये से शुरू होगी.

Nokia का यह शानदार फोन खरीदें मात्र 6 हजार में, दिल जीत लेंगे धांसू फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >