Samsung यूजर्स की मौज! इन डिवाइस���स में OneUI 6.1 अपडेट के साथ मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स

Samsung OneUI 6.1 Update: अपडेट के बाद गैलेक्सी एस22 सीरीज के स्मार्टफोन पर एआई फीचर्स और गूगल के जेस्चर सर्कल टू सर्च का फीचर भी दिखाई देने लगा है.

Samsung OneUI 6.1 Update Galaxy AI Features: दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक निर्माता कंपनी सैमसंग इन दिनों गैलक्सी एस22 सीरीज के स्मार्टफोन के लिए वनयूआई 6.1 अपडेट को जारी करना शुरू कर चुकी है. यह अपडेट एंड्रॉयड 14 पर आधारित है. इसी अपडेट में गैलेक्सी एआई फीचर वनयूआई 6.1 अपडेट के साथ कई डिवाइसेस पर काम करेगा. इनमें गैलेक्सी एस22, गैलेक्सी एस22 प्लस और गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा भी शामिल है.

OneUI 6.1 Update : इस अपडेट में दिखेगा एआई और सर्कल टू सर्च का ऑप्शन

इस अपडेट पर उपभोक्ता प्रौद्योगिकी समाचार मंच एंड्रॉयड अथॉरिटी  ने कहा है, अपडेट के बाद गैलेक्सी एस22 सीरीज के स्मार्टफोन पर एआई फीचर्स और गूगल के जेस्चर सर्कल टू सर्च का फीचर भी दिखाई देने लगा है.

बता दें इससे पहले वनयूआई 6.1 अपडेट को सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस 23 सीरीज के लिए एआई फीचर को लॉन्च किया था, जिसमें फैन एडिशन लाइन-अप में स्मार्टफोन मॉडल भी शामिल था. इस अपडेट को वर्तमान में चरणों में जारी किया जा रहा है, लेकिन लोगों के डिवाइस तक पहुंचने में इसमें कुछ समय लग सकता है. वनयूआई 6.1 का यह अपडेट लगभग 3 जीबी के आस पास है और यह सिक्योरिटी पैच के साथ आता है.

12GB RAM के साथ आए नये Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, मिलेंगे धाकड़ फीचर्स

आपको यह भी बताते चलें कि नये अपडेट के बाद गैलक्सी S22 सीरीज पर गूगल सर्कल टू सर्च के साथ-साथ चैट असिस्ट, इंटरप्रेटर, लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, ब्राउजिंग असिस्ट, जेनरेटिव एडिट, एडिट सुझाव और एआई-जेनरेटेड वॉलपेपर जैसी फीचर्स भी शामिल होंगी. वहीं, गैलेक्सी S21 सीरीज, गैलेक्सी Z फ्लिप 3 और गैलेक्सी Z फोल्ड 3 जैसे डिवाइसेस पर दो एआई के कमाल फीचर देखने को मिलेंगे – सर्कल टू सर्च और चैट असिस्ट.

Samsung OneUI 6.1 अपडेट में कौन से नए एआई फीचर्स शामिल हैं?

इस अपडेट में गूगल का “सर्कल टू सर्च”, चैट असिस्ट, इंटरप्रेटर, लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, ब्राउजिंग असिस्ट, जेनरेटिव एडिट, एडिट सुझाव, और एआई-जेनरेटेड वॉलपेपर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कौन से डिवाइस इस अपडेट के लिए योग्य हैं?

गैलेक्सी एस22, गैलेक्सी एस22 प्लस, और गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा जैसे डिवाइस इस वनयूआई 6.1 अपडेट के लिए योग्य हैं।

यह अपडेट कब से जारी किया गया है?

सैमसंग ने इस अपडेट को गैलेक्सी एस22 सीरीज के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी करना शुरू कर दिया है, और यह अभी भी विभिन्न डिवाइसों तक पहुंचने में समय ले सकता है।

वनयूआई 6.1 अपडेट का आकार कितना है?

यह अपडेट लगभग 3 जीबी का है और इसके साथ सुरक्षा पैच भी शामिल है।

क्या अन्य डिवाइसों पर भी एआई फीचर्स उपलब्ध हैं?

हाँ, गैलेक्सी S21 सीरीज, गैलेक्सी Z फ्लिप 3, और गैलेक्सी Z फोल्ड 3 पर भी सर्कल टू सर्च और चैट असिस्ट जैसे दो एआई फीचर्स उपलब्ध होंगे।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >