Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, फ्लैगशिप फोन पर बड़ा प्राइस कट, बैंक ऑफर से और कम होगी कीमत

Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट देखने को मिला है. बैंक ऑफर और इंस्टैंट कैशबैक के साथ यह फ्लैगशिप फोन अब लॉन्च कीमत से काफी कम में खरीदा जा सकता है.

सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी के इस हाई-एंड हैंडसेट पर बड़ा प्राइस कट देखने को मिला है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर और इंस्टैंट कैशबैक जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो रही है. ऐसे में जो यूजर्स लंबे समय से अल्ट्रा सीरीज के इस पावरफुल स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह डील आकर्षक साबित हो सकती है.

लॉन्च कीमत से 9 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फोन

Samsung Galaxy S26 Ultra को भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 1,30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी लॉन्च प्राइस की तुलना में सीधे 9 हजार रुपये की कटौती देखने को मिल रही है.

इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 4,500 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक भी दिया जा रहा है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 1,26,999 रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि ऑफर बैंक और उपलब्धता के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन में मिलता है प्रीमियम एक्सपीरियंस

Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होती है. बड़ी स्क्रीन और पतले बेजल्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

सैमसंग ने इस बार फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी शामिल किया है. इसकी मदद से आसपास बैठे लोग स्क्रीन पर मौजूद निजी मैसेज या कंटेंट आसानी से नहीं देख पाते. यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो सार्वजनिक जगहों पर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 से मिलता है दमदार परफॉर्मेंस

फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रॉसेसर दिया गया है, जिसे कंपनी का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट माना जा रहा है. यह हैंडसेट 16GB तक रैम सपोर्ट के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है.

एक्सपर्ट्स की मानें, ताे Galaxy S26 Ultra उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स में कोई समझौता नहीं करना चाहते.

200MP कैमरा बना सबसे बड़ा आकर्षण

Samsung Galaxy S26 Ultra का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में शामिल है. फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 10MP टेलीफोटो लेंस और 50MP पेरिस्कोप कैमरा मिलता है, जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है.

लो-लाइट फोटोग्राफी, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI कैमरा फीचर्स इसे कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए खास बनाते हैं. यही वजह है कि प्राइस कट के बाद यह फोन प्रीमियम एंड्रॉयड सेगमेंट में फिर चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE पर भारी डिस्काउंट, AI फीचर्स और 7 साल अपडेट के साथ शानदार डील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >