Galaxy S26 लॉन्च से पहले 20 हजार रुपये सस्ता हुआ S25, फटाफट देखें ऑफर डिटेल्स

अगर आप Samsung Galaxy S25 खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है. क्योंकि, अमेजन पर इस फ्लैगशिप मॉडल की कीमत 20 हजार रुपये तक कम हो गई है. जानिए कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा.

Samsung Galaxy S25 Price Drop: Samsung Galaxy S26 सीरीज के लीक भले ही अभी सुर्खियां बटोर रहे हों, लेकिन यूजर्स का ध्यान एक बार फिर Samsung Galaxy S25 ने अपनी ओर कर लिया है. साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 अभी भी सैमसंग के सबसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में से एक है, जो एक शक्तिशाली स्नैपड्रैगन चिपसेट, ब्राइट AMOLED डिस्प्ले और एक प्रीमियम फिनिश यूजर्स को ऑफर करता है. वहीं, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर इस फ्लैगशिप मॉडल की कीमत पर 20 हजार रुपये तक की भारी कटौती देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आप Galaxy S सीरीज लवर हैं, तो फिर आप के लिए ये ऑफर अभी बढ़िया हो सकता है. जानिए ऑफर के बारे में डिटेल्स में.

Amazon पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर Samsung Galaxy S25 के 12GB RAM+256GB Storage, IceBlue कलर वेरिएंट पर 21% तक का डिस्काउंट दे रहा है. ऐसे में इस मॉडल की कीमत 80,999 रुपये से कम होकर सीधे 63,690 रुपये हो गई है, जो कि लॉन्च प्राइस से 17,309 रुपये कम है. इसके अलावा, इस फोन पर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन से 3,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की कीमत सिर्फ 60,690 रुपये रह जाएगी. यानी देखा जाए तो फोन पर टोटल 20,309 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

Samsung galaxy s25 पर मिल रहा डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 में क्या है खास?

  • डिस्प्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • रियर कैमरा: OIS सपोर्ट के साथ 50MP+12MP+10MP का रियर कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 12 MP सेल्फी कैमरा
  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट
  • सॉफ्टवेयर: Android 16 पर बेस्ड OneUI 8
  • बैटरी: 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh बैटरी

यह भी पढ़ें: 7000mAh तक की बड़ी बैटरी वाले 20 हजार रुपये से सस्ते स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहां देखें

यह भी पढ़ें: 25 हजार से भी कम में मिल रहा Motorola Edge 60 Pro, पुराने फोन के बदले Flipkart दे रहा गजब का ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >