60,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Samsung Galaxy S25, बंपर छूट से लेकर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस तक जानें सबकुछ

Samsung Galaxy S25 पर अब ₹60,000 तक की छूट: बैंक ऑफर, ऐप डील, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक के साथ खरीदें पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला फोन.

Samsung Galaxy S25 Best Deal: सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी छूट का ऐलान किया है. बैंक ऑफर्स, ऐप डील्स और एक्सचेंज बोनस मिलाकर ग्राहक इस प्रीमियम फोन को ₹60,000 तक की छूट में खरीद सकते हैं. अगर आप लंबे समय से इस फोन की तलाश में थे, तो इसे खरीदने का यह सबसे बेहतरीन मौका है.

क्या है ऑफर में खास?

Samsung Galaxy S25 को खरीदते समय ग्राहक को कई तरह के डिस्काउंट और बोनस दिये जा रहे हैं:

₹10,000 का बैंक डिस्काउंट (चुने हुए कार्ड्स पर फुल पेमेंट पर)

₹8,000 की EMI छूट

Samsung Shop ऐप से पहली खरीद पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट

₹11,000 का एक्सचेंज बोनस

पुराने फोन के बदले ₹45,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू

Samsung Axis Bank कार्ड पर 10% कैशबैक, जिसे अन्य सभी ऑफर्स के साथ जोड़ा जा सकता है.

इन सभी ऑफर्स को मिलाकर खरीदारों को ₹60,000 तक की कुल बचत का लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर

यह भी पढ़ें: स्लिम डिजाइन और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F56 5G, चेक करें फीचर्स और कीमत

Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GBRAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) मिलता है.

फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह डिवाइस Android 15 पर आधारित OneUI 7 के साथ आता है.

क्यों खरीदें Galaxy S25?

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और डिस्काउंट का कॉम्बिनेशन हो, तो Samsung Galaxy S25 आपके लिए एक परफेक्ट डील हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 8 पर मिल रहा है 19,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, सस्ते दाम पर घर लाने का मौका

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 धाकड़ Android स्मार्टफोन, Samsung और Google के साथ ये भी हैं विकल्प

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >