Samsung Galaxy S24 सीरीज के तीन फोन्स की कीमत हुई धड़ाम, देखें कौन मिल रहा कितना सस्ता

Samsung Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट देखने को मिल रही है. Amazon और Flipkart पर शुरू हुई नई सेल में ये प्रीमियम Samsung फोन लगभग आधी दाम में खरीदने मौका है. ग्राहक इस सुनहरे मौके का फायदा उठाकर इन फ्लैगशिप डिवाइसेज को बेहद कम कीमत में घर ला सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 Series: अगर आप सैमसंग फोन्स के दीवाने हैं और कई दिनों से सैमसंग का नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका आ चूका है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon और Flipkart पर सेल की जोरदार शुरुआत हो चुकी है. इस सेल में Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है.

ग्राहक अब Galaxy S24, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 FE स्मार्टफोन को उनकी असली कीमत से लगभग आधे दाम पर खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, इन भारी डिस्काउंट्स के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा भी आप उठा सकते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं आप अब इन तीनों फोन्स को कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE पर बंपर डिस्काउंट 

Samsung Galaxy S24 FE अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. यह फोन केवल ₹35,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹59,999 थी. यानी यूजर्स को इस पर करीब ₹24,000 की सीधी बचत मिल रही है.

इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. फीचर्स की बात करें तो फोन को पावर देने के लिए 4,700mAh की दमदार बैटरी दी गई है. साथ ही पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 10MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

Samsung Galaxy S24 हुआ इतना सस्ता

Samsung Galaxy S24 की कीमत में इस सेल के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली है. अब यह स्मार्टफोन सिर्फ 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 74,999 रुपये थी. यानी ग्राहक इसे लॉन्च प्राइस से करीब 28,000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं.

यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है. पहला 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और दूसरा 8GB रैम + 256GB स्टोरेज. फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 10MP और 12MP के अन्य कैमरे शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ी छूट 

सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra इस सेल के दौरान लगभग आधी कीमत पर घर लाया जा सकता है. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह प्रीमियम डिवाइस सिर्फ 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में ग्राहकों को मिल रह है, जो इसके लॉन्च प्राइस 1,34,999 रुपये से काफी कम है. इसके अलावा, खरीदारों को 2,399 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है. इस फोन में 200MP का दमदार कैमरा और 5000mAh की पावरफुल बैटरी जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo V60 5G की लॉन्च डेट का खुलासा! फीचर्स और कीमत जानकर बोल उठेंगे– क्या बात है!

यह भी पढ़ें: Moto को पटखनी देने आया Vivo का फोन, बजट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >