Samsung Smart TV: नए साल में हम सभी ने कदम रख दिया है और घर के एंटरटेनमेंट को अपग्रेड करने का इससे बेहतर मौका शायद ही मिले. अगर आप भी नए साल पर एक प्रीमियम स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung Smart TV एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आता है. भारत में Samsung अपनी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और भरोसेमंद बिल्ड के लिए जाना जाता है. Amazon पर चल रही इन डील्स में बेस्ट-सेलिंग Samsung TVs पर तगड़ी डिस्काउंट मिल रही है. इसी वजह से हमने ऐसे 5 टॉप Samsung स्मार्ट टीवी चुने हैं, जो 4K Crystal UHD डिस्प्ले के साथ सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस देते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Samsung FHD Smart LED TV UA43F5550FUXXL (43 inches)
Samsung का 43 इंच स्मार्ट टीवी दर्शकों को साफ, शार्प और रंगों से भरपूर तस्वीर दिखाने के लिए तैयार किया गया है. इसमें 1080p रेजोल्यूशन और 50Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें इनबिल्ट वॉयस असिस्टेंट दिया गया है, जिससे आप बिना रिमोट छुए आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Ethernet, HDMI और USB जैसे सभी जरूरी ऑप्शन मौजूद हैं, इसलिए दूसरे डिवाइस जोड़ना या ऑनलाइन कंटेंट देखना आसान हो जाता है. साथ ही, इसका कॉम्पैक्ट साइज छोटे और मीडियम कमरों के लिए इसे एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है. अमेजन पर फिलहाल इसकी कीमत सिर्फ 22,290 रुपये है.
Samsung Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV (55 inches)
अपने घर के एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाने के लिए Samsung का यह मॉडल परफेक्ट में. इसमें दी गई Quantum Dot टेक्नोलॉजी रंगों को बेहद नैचुरल और तस्वीर को साफ-शार्प बनाती है, जिससे तेज रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन शानदार दिखती है. Vision AI कंटेंट को रियल-टाइम में बेहतर करता है और हर सीन में ज्यादा डिटेल उभार देता है.
इस स्मार्ट टीवी में खास गेमिंग मोड दिया गया है, जो इनपुट लैग को कम करता है और मूवमेंट को स्मूद बनाता है. Wi-Fi और कई HDMI पोर्ट्स जैसी कनेक्टिविटी इसे इस्तेमाल में और आसान बनाती है.साथ ही इसका स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन आसानी से मॉडर्न इंटीरियर में फिट हो जाता है और पूरे घर को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है. अमेजन पर फिलहाल इसकी कीमत सिर्फ 47,990 रुपये है.
Samsung Vision AI QLED TV QA43QEF1AULXL (43 inches)
इस लिस्ट में अगला नाम Samsung के इस 4K स्मार्ट टीवी का आता है, जो कलर की शानदार रेंज के साथ स्क्रीन पर नेचुरल रंग और बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट दिखाता है. इसकी 4K रेजोल्यूशन पिक्चर क्वालिटी को काफी शानदार बना देती है. इस मॉडल की एक खास बात यह है कि इसे कम्पेटिबल स्मार्टवॉच के जरिए जेस्चर कंट्रोल किया जा सकता है.
इसमें दी गई Vision AI टेक्नोलॉजी कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को भी बेहतर तरीके से अपस्केल कर देती है, जिससे हर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शार्प और साफ नजर आती है. टीवी का रिफ्रेश रेट 50Hz है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है, जिससे देखने का एक्सपीरियंस स्मूद रहता है. साथ ही इसमें इनबिल्ट Wi-Fi, Ethernet और USB कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे यूजर्स को कनेक्ट करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती. अमेजन पर फिलहाल इसकी कीमत सिर्फ 36,990 रुपये है.
Samsung D Series Brighter Smart LED TV (65 inches)
भारत में Samsung को बेहतरीन टीवी ब्रांड्स में गिना जाता है. इसके स्मार्ट टीवी में Crystal 4K टेक्नोलॉजी मिलती है, जो तस्वीरों को ज्यादा साफ, शार्प और डिटेल्ड बनाती है. चाहे सीन बहुत ब्राइट हो या बिल्कुल डार्क, हर रंग और हर डिटेल साफ नजर आती है. इसमें Alexa और Bixby जैसे इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट भी दिए जाते हैं.
कनेक्टिविटी के मामले में भी यह टीवी काफी दमदार है, जिसमें Ethernet, डिजिटल ऑडियो पोर्ट, HDMI समेत कई ऑप्शन मिलते हैं, ताकि आप अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकें. अमेजन पर फिलहाल इसकी कीमत सिर्फ 66,690 रुपये है.
यह भी पढ़ें: धड़ाम हुए Panasonic के 43 इंच स्मार्ट टीवी के दाम, नए साल पर घर को मिनी थिएटर बनाने का मौका
