Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी

Samsung Galaxy M55s 5G Review: सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी M सीरीज का नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है. मिड-रेंज में आया यह स्मार्टफोन आकर्षक फीचर्स से लैस है. इसका कैमरा, बैटरी दमदार है, तो यिक्योरिटी लाजवाब. आइए, जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से-

Samsung Galaxy M55s 5G Review: सैमसंग ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, नाम है Samsung Galaxy M55s 5G. यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है और Samsung Galaxy M55 5G का अपग्रेड वेरिएंट है. यह OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है. इसमें Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर और 5,000mAh की बैटरी 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है. नये Samsung Galaxy M55s 5G में रियर पैनल पर ड्यूल-टेक्सचर्ड फिनिश के साथ फ्यूजन डिजाइन दिया गया है. इसकी थिकनेस 7.8mm है और वजन 180 ग्राम है.

Samsung Galaxy M55s 5G: डिस्प्ले

सैमसंग के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन की पीक ब्राइटनेस 1,000nits है और यह विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है.

Samsung Galaxy M55s 5G: प्रॉसेसर परफॉर्मेंस

यह फोन Snapdragon 7 Gen 1 SoC द्वारा संचालित है और इसमें 16GB तक रैम, जिसमें 8GB वर्चुअल रैम शामिल है, और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. फोन में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रॉसेसर है, जो चार साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है.

Samsung Galaxy M55s 5G: कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी एम55एस 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसका मेन कैमरा 50MP सेंसर (OIS) के साथ है, जबकि 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर भी शामिल हैं. फ्रंट में 50MP का सेंसर है और इसमें डुअल रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स एक साथ फ्रंट और बैक, दोनों कैमरों से रिकॉर्डिंग कर सकते हैं.

Samsung Galaxy M55s 5G: सिक्योरिटी फीचर्स

फोन में क्विक शेयरिंग फीचर है, जिससे यूजर्स फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट आसानी से साझा कर सकते हैं. यह Samsung Knox वॉलेट के साथ आता है, जो सेंसिटिव डेटा और पिन पासवर्ड को सुरक्षित रखने में मदद करता है. यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है.

Samsung Galaxy M55s 5G: कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G दो कलर ऑप्शंस- कोरल ग्रीन और थंडर ब्लैक में आया है. भारत में इसकी कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 22,999 रुपये है. यह फोन 26 सितंबर से अमेजन, Samsung इंडिया की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे फोन की प्रभावी कीमत कम हो जाएगी.

Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया धाकड़ फोन, पानी में डूब जाए तो भी चलेगा टकाटक

24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

Realme GT 6T Review: 25 हजार से कम में आया रियलमी का फ्लैगशिप फोन कैसा है?

Vivo T3 Ultra 5G Price: 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और AI फीचर्स के साथ आया वीवो का नया फोन; कितनी है कीमत?

Redmi 14C: सस्ते दाम पर आया प्रीमियम लुक वाला शाओमी का यह स्मार्टफोन

5G Smartphone Under 10000: 48MP कैमरा 8GB रैम वाला धाकड़ फोन, यहां जान लीजिए सभी खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >