Honor 200 Lite 5G Review: 20 हजार से कम दाम में आया नया स्मार्टफोन, भर-भर कर मिलेंगे फीचर्स

Honor 200 Lite 5G Review: ऑनर ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन उतारा है. अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में आया यह फोन दमदार फीचर्स से लैस है. इस स्मार्टफोन में 108MP का मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी खूबियां-

Honor 200 Lite 5G Review: ऑनर ने अपनी 200 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया है. इसका नाम Honor 200 Lite है. बजट कैटेगरी में आया ऑनर का यह फोन कई दमदार फीचर्स से लैस है. इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करनेवाला AMOLED डिस्प्ले शामिल है. फोन में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसकी 4500एमएएच की बैटरी को 35W चार्जिंग सपोर्ट मिला है. इसके साथ ही, इस स्मार्टफोन पर कई सारे काम के एआई फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. और क्या कुछ है इस फोन में खास? आइए जानें-

Honor 200 Lite 5G Specifications

Honor 200 Lite 5G Design & Display

Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन का डिजाइन काफी स्टाइलिश और स्लीक लुक वाला है. यह स्मार्टफोन स्टेरी ब्लू, सियान लेक, और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है. इसमें 6.7 इंच का बड़ा फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला है.

Honor 200 Lite 5G RAM & Processor

ऑनर के इस स्मार्टफोन पर पावरफुल गेमिंग एक्सपीरिएंस मिलता है. इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 का ऑक्टा कोर प्रॉसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन का RAM वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Honor 200 Lite 5G Camera

ऑनर के इस फोन में फोटोग्राफी और सेल्फी के लिए शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है. हैंडसेट के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है. इसके साथ ही, स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.

Honor 200 Lite 5G Battery

ऑनर के इस पावरफुल स्मार्टफोन में दूसरी खूबियों के अलावा बैटरी भी दमदार दी गई है. Honor 200 Lite 5G फोन की बैटरी के बारे में बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 35 वॉट के फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है.

Honor 200 Lite 5G Price, Offer & Availability

भारत में ऑनर 200 लाइट 5जी की कीमत 17,999 रुपये है. स्मार्टफोन 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में आता है. 27 सितंबर से फोन की बिक्री शुरू होगी. Honor 200 Lite 5G फोन सियान लेक, मिडनाइट ब्लैक और स्टाररी ब्लू कलर ऑप्शन में आया है. हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकेगा. स्टेट बैंक के कस्टमर्स फोन खरीदने पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं. इससे फोन की कीमत 15,999 रुपये रह जाएगी. अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल में स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा.

Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया धाकड़ फोन, पानी में डूब जाए तो भी चलेगा टकाटक

इतनी मजबूती कहां मिलेगी! Motorola लाया मिलिट्री ग्रेड स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत

24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

Realme GT 6T Review: 25 हजार से कम में आया रियलमी का फ्लैगशिप फोन कैसा है?

OPPO K12x 5G Launch Review: 12 हजार में OPPO लेकर आया 32MP कैमरा वाला मिलिट्री-ग्रेड फोन, यहां जानें इसके टॉप फीचर्स

HMD Crest Review: नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी 15 हजार में लायी धाकड़ स्मार्टफोन, आप भी देखें खूबियां

Vivo T3 Ultra 5G Price: 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और AI फीचर्स के साथ आया वीवो का नया फोन; कितनी है कीमत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >