Reuters News: भारत में क्यों बंद हुआ इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी का X अकाउंट?

Reuters News X Account Blocked Reason: अंतरराष्ट्रीय एजेंसी रॉयटर्स का ‘एक्स’ हैंडल भारत में कानूनी मांग के तहत अस्थायी रूप से बंद किया गया है. सरकारी सूत्रों ने नई कानूनी मांग से इनकार किया है और प्लेटफॉर्म से स्पष्टीकरण मांगा है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े आदेश को देर से लागू करने को गलती बताते हुए सरकार ने प्रतिबंध हटाने की मांग की है.

Reuters News: अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters का आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में अचानक ब्लॉक (Reuters News X Account Blocked Reason) कर दिया गया है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि यह कदम “कानूनी मांग के कारण” उठाया गया. लेकिन इस मामले ने सरकार और X (ट्विटर) दोनों के बीच एक नया विवाद पैदा कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार ने X से सैकड़ों अकाउंट्स को ब्लॉक करने का अनुरोध किया था. उस समय Reuters का अकाउंट ब्लॉक नहीं हुआ था, लेकिन हाल ही में X ने इस पुराने अनुरोध के आधार पर भारत में रॉयटर्स का अकाउंट ब्लॉक कर दिया. सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह आदेश अब प्रासंगिक नहीं है और X द्वारा देरी से की गई कार्रवाई एक “त्रुटि”है.

सरकार का रुख

सरकारी सूत्रों का कहना है:“अब जब यह मुद्दा प्रासंगिक नहीं रहा, तो X को ऐसा नहीं करना चाहिए था. हमने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है और जल्द से जल्द प्रतिबंध हटाने को कहा है.” सूत्रों के अनुसार, X से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब कोई नई कानूनी मांग इस अकाउंट को लेकर नहीं उठाई गई है.

X (ट्विटर) की प्रतिक्रिया?

अब तक X या एलन मस्क की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन रॉयटर्स का अकाउंट भारत में सीमित रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे भारत में यूजर्स को इसकी खबरों तक पहुंच नहीं मिल पा रही है.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स की जिम्मेदारी

रॉयटर्स जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान का X अकाउंट भारत में ब्लॉक होना प्रेस की स्वतंत्रता और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि X और सरकार के बीच यह मामला कैसे सुलझाया जाता है.

एक AI फीचर के लिए Telegram एलन मस्क के साथ करेगा 2568 करोड़ रुपये की डील!

ट्विटर को 44 में खरीदकर एलन मस्क ने उसे 33 बिलियन डॉलर में क्यों बेचा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >