Reliance लायी स्वदेशी BPL QLED होम थिएटर टीवी, शुरुआती कीमत 15 हजार से कम

BPL ब्रांड के तहत लॉन्च किये गए इन टीवी को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को बेहतरीन साउंड और असाधारण पिक्चर क्वालिटी के साथ सिनेमा देखने जैसा एक्सपीरियंस मिले.

• HARMAN के सहयोग से बनी है BPL होम थिएटर टीवी रेंज
• QLED और 4K अल्ट्रा HD में उपलब्ध

भारत के सबसे बड़े रिटेलर्स में से एक, रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से विकसित छह होम थिएटर LED टीवी की रेंज लॉन्च की है. इन्हें ऑडियो उपकरण बनाने में महारत रखने वाले कंपनी HARMAN के साथ साझेदारी में बनाया गया है. BPL ब्रांड के तहत लॉन्च किये गए इन टीवी को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को बेहतरीन साउंड और असाधारण पिक्चर क्वालिटी के साथ सिनेमा देखने जैसा एक्सपीरियंस मिले.

मिलेगा शानदार ऑडियो-वीडियो एक्सपीरिएंस

कंपनी के मुताबिक, बाजार में हाई-क्वालिटी व हाई-डेफिनेशन डिजिटल कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता ऐसे टीवी की तलाश में हैं जो शानदार ऑडियो आउटपुट और इमर्सिव पिक्चर क्वालिटी वाला एंटरटेनमेंट परोस सके. इसके लिए रिलायंस रिटेल के ऑडियो-ईएफएक्स ट्यूनिंग सॉफ्टवेयर और HARMAN के सहयोग से BPL होम थिएटर टीवी रेंज लॉन्च की है.

पूरी तरह मेड इन इंडिया

विश्वसनीय और किफायती एलईडी टीवी सेगमेंट में रिलायंस रिटेल मजबूती से अपने पैर जमा रहा है. लॉन्च की गई रेंज के सभी छह होम थिएटर पूरी तरह मेड इन इंडिया हैं. बीपीएल होम थिएटर एलईडी टीवी अब देश भर में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और जियो मार्ट के साथ रिलायंस डिजिटल जैसे ईकॉमर्स मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध हैं. इन स्मार्ट टीवी को 32 इंच स्क्रीन और 43 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है और शुरुआती कीमत 15,490 रुपये है.

25 हजार में खरीदें 55 इंच का स्मार्ट टीवी, यहां मिलेगी बेस्ट डील

Flipkart Sale : आधे से भी कम दाम में मिल रही बड़ी स्क्रीन वाली टीवी, मौका छूट न जाए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >