Reels बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, वीडियो एडिट करना हुआ अब आसान, Instagram ने लॉन्च किया नया Edits ऐप

Instagram Edits App: इंस्टाग्राम के इस नये ऐप से यूजर्स को अब रील्स बनाने और उसे एडिट करने में काफी सुविधा होगी. उन्हें अब किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. साथ ही इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही कर सकेंगे.

Instagram पर रील्स बनाने वालों के लिए एक खुशखबरी है. अब उन्हें अपने रील्स को एडिट करने के लिए दूसरे ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि, TikTok के एडिटिंग ऐप CapCut की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भी अपने यूजर्स के लिए एक नया ऐप Edits लॉन्च कर दिया है. इससे अब रील बनाने के शौकीन आसानी से अपने वीडियो को एडिट कर सकेंगे. वहीं, इंस्टाग्राम के इस नये ऐप Edits का मुकाबला सीधे तौर पर TikTok के CapCut से होने वाला है.

कई सारे मजेदार फीचर्स

वहीं, इंस्टाग्राम के इस नये ऐप से यूजर्स को अब रील्स बनाने और उसे एडिट करने में काफी सुविधा होगी. उन्हें अब किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. साथ ही इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही कर सकेंगे. इतना ही नहीं, इस ऐप में कई मजेदार फीचर्स कसे साथ-साथ बैकग्रॉउंड हटाने, AI टूल्स, ट्रेंडिंग ऑडियो के अलावा और भी बहुत कुछ मिलेगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस नये ऐप के बारे में.

फ्री में कर सकेंगे इस्तेमाल

Instagram का एडिटिंग ऐप Edits का इस्तेमाल Android और iOS दोनों ही स्मार्टफोन यूजर्स कर सकेंगे. साथ ही यह ऐप हर यूजर के लिए फ्री है. इस ऐप में सबसे खास बात है कि यूजर्स अपने अकाउंट से जुड़े परफॉर्मेंस डेटा को भी देख सकेंगे. इसके आलावा इस ऐप में कई सारे फीचर्स को भी भविष्य में जोड़ा जा सकता है, जिससे यूजर्स अपने वीडियो को एक नया लुक दे सकेंगे. यूजर्स इस ऐप की मदद से अपने वीडियो को और भी अच्छे तरीके से प्रोफेशनल लुक दे सकेंगे.

Edits ऐप में ये है खास

इंस्टाग्राम के इस खास ऐप में यूजर्स के लिए कई टैब दिये गए हैं. जैसे:

Edits ऐप में यूजर्स के लिए सबसे खास कैमरा का टैब दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स को रील्स बनाने के लिए हाई-क्वाॅलिटी कैमरा के अलावा ग्रीन स्क्रीन, टाइमलाइन और वहीं रील को एडिट करने के लिए AI एनिमेशन और AI एडिटिंग टूल्स, कटआउट, ऑडियो लाइब्रेरी, पब्लिशिंग जैसी सुविधा मिलेगी.

Edits ऐप में Ideas का एक टैब दिया गया है. जिसकी मदद से यूजर्स अपने वीडियो को बनाने के नये-नये तरीकों को सेव कर सकेंगे.

Edits में Inspiration टैब भी है, जो यूजर्स को ट्रेंडिंग रील्स और ऑडियो के Ideas का सुझाव देगा.

Projects टैब यूजर्स को उनके द्वारा बनाये जाने वाले सारे प्रोजेक्ट्स को मैनेज करने में मदद करेगा.

वहीं, यूजर्स को अपने वीडियो के परफॉर्मेंस डेटा को देखने के लिए Edits ऐप में Insights टैब दिया गया है. जिससे यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनके वीडियो में कितने ऑडियंस जुट रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Instagram Blend: अब Reels शेयर करना नहीं, feel करना है दोस्तों के साथ!

यह भी पढ़ें: Instagram ला रहा है मजेदार फीचर! रील्स कर पाएंगे लॉक, सीक्रेट कोड जानने वाले ही देख पाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >