50MP कैमरा वाले Redmi Turbo 5 की बिक्री शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹2,000 का डिस्काउंट

Redmi Turbo 5 भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. इसमें 50MP कैमरा, पावरफुल Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, बड़ी 7,540mAh बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले दिया गया है. बैंक ऑफर के साथ ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी आपको मिल रहा है.

Redmi Turbo 5 अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. यह Xiaomi की Turbo सीरीज का देश में पहला स्मार्टफोन है. इस फोन में आपको दमदार MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें बहुत बड़ी 7,540mAh की बैटरी मिलती है. यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है. आइए इस फोन के बाकी के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

Redmi Turbo 5 की कीमत

Xiaomi ने अपना नया Redmi Turbo 5 भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹37,999 रखी गई है. वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए आपको ₹40,999 खर्च करने होंगे.

अगर आपके पास SBI, ICICI या Axis Bank का कार्ड है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फोन खरीदते वक्त आपको तुरंत ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा. यह स्मार्टफोन अभी Amazon, Mi.com और Xiaomi के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह फोन Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White जैसे स्टाइलिश रंगों में आता है.

Redmi Turbo 5 के फीचर्स

  • इसमें 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 nits है. साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है. 
  • पानी-धूल से बचाव के लिए यह IP66, IP68, IP69 और यहां तक कि IP69K रेटिंग तक को सपोर्ट करता है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. 
  • गेमिंग के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम और Game Turbo Wild Boost जैसे फीचर्स मिलते हैं.
  • इसमें AI फीचर्स जैसे HyperConnect, Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी दिया गया है. 
  • फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है.
  • फोन के पीछे 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है. साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. फ्रंट में 20MP का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है. इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps तक), फास्ट बर्स्ट शॉट्स और AI-बेस्ड एडिटिंग टूल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
  • इसमें बड़ी 7,540mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है.
  • कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स हैं. 
  • ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹30,000 से कम में खरीदना है दमदार स्मार्टफोन? OnePlus से Vivo तक ये मॉडल बने टॉप चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >