Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना पहला Turbo सीरीज स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है. यह नया फोन तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में आता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दमदार MediaTek Dimensity 8000 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7,540mAh बैटरी है. यह फोन उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जिन्हें परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन की तलाश है. आइए इस फोन के बाकी के फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.
Redmi Turbo 5 की कीमत
भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹37,999 रखी गई है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, ज्यादा पावर चाहने वाले यूजर्स के लिए 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹40,999 में उपलब्ध होगा.
अच्छी बात यह है कि SBI, ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. Redmi Turbo 5 की बिक्री भारत में 19 जून से Amazon पर शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को आप Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White जैसे शानदार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Realme से Motorola तक, 25 हजार से कम में ये ऑलराउंडर स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट ऑप्शन
Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
- यह डुअल सिम स्मार्टफोन Xiaomi के Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है. कंपनी इसके लिए 4 साल तक OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है.
- इसमें 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
- फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिली हैं. यानी यह धूल और पानी को झेलने के लिए पूरी तरह तैयार है.
- परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें नया ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है.
- लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling System दिया गया है. इसमें 5,300 sq mm का बड़ा हीट डिसिपेशन एरिया शामिल है.
- इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
- इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. वहीं, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बदौलत फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाता है. खास बात यह है कि इसमें 27W रिवर्स फास्ट चार्जिंग भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: ₹30000 से कम में ये 5 स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट ऑप्शन, मिलते हैं पैसा वसूल फीचर्स
