Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: कीमत में कटौती, बैटरी अपग्रेड, जानें कौन है ज्यादा दमदार

Redmi Note 15 SE कम कीमत में बढ़िया डील बनकर सामने आता है. इसमें आपको लगभग वही फीचर्स मिलते हैं जो स्टैंडर्ड मॉडल में हैं. फर्क बस बैटरी और कीमत का है. SE थोड़ा ज्यादा बैकअप देता है और जेब पर भी हल्का पड़ता है, जिससे ये ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाता है.

Xiaomi ने भारत में अपनी Redmi Note 15 सीरीज को और बड़ा कर दिया है. कंपनी ने अब Redmi Note 15 SE (Special Edition) लॉन्च कर दिया है. इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो कम बजट में अच्छा फोन चाहते हैं. इस नए फोन की शुरुआती कीमत ₹19,999 रखी गई है, जबकि स्टैंडर्ड Redmi Note 15 अब प्राइस बढ़ने के बाद ₹24,999 से शुरू हो रहा है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों फोन्स में कई बेसिक फीचर्स एक जैसे हैं, लेकिन कीमत, कैमरा और बैटरी के मामले में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है. आइए डिटेल में जानते हैं.

Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: डिजाइन 

अगर डिजाइन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स का लुक काफी हद तक एक जैसा है. कर्व्ड एजेस के साथ प्रीमियम फील मिलता है, वहीं पीछे की तरफ स्क्विरकल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल इसे थोड़ा यूनिक टच देता है. दोनों ही फोन स्लिम प्रोफाइल (7.35mm पतले और करीब 178 ग्राम वजन) के साथ आते हैं. अच्छी बात ये है कि इनमें IP65 और IP66 रेटिंग भी आपको मिलती है.

Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो यहां भी दोनों में कोई फर्क नहीं है. आपको 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद और वाइब्रेंट एक्सपीरियंस देता है. हालांकि, SE वेरिएंट थोड़ा अलग जरूर है. इसके Crimson Reserve कलर ऑप्शन में आपको प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश मिलता है, जो इसे और भी स्टाइलिश बना देता है.

Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: परफॉरमेंस

दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलेगा. दोनों में ही Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है और ये HyperOS 2 (Android 15 पर बेस्ड) पर चलते हैं. अच्छी बात ये है कि कंपनी इन दोनों फोन्स में 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: बैटरी

अब बैटरी की बात करें तो यहां थोड़ा सा फर्क जरूर है. Redmi Note 15 SE में 5,800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. जबकि Redmi Note 15 में 5,520mAh की बैटरी दी गई है. ऐसे में SE वेरिएंट आपको हल्का सा बेहतर बैकअप दे सकता है.

Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: कैमरा

फीचरRedmi Note 15 SERedmi Note 15
प्राइमरी कैमरा50MP108MP
सेकेंडरी कैमरा2MP Depth8MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा20MP20MP

Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: कीमत

वेरिएंटRedmi Note 15 SE की कीमतRedmi Note 15 की कीमत
6GB + 128GB₹19,999उपलब्ध नहीं
8GB + 128GB₹21,999₹24,999
8GB + 256GB₹23,999₹27,999

यह भी पढ़ें: कौन सा Vivo फोन है बेस्ट? देखिए V70 और V70 FE का पूरा कंपैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >