Redmi A4 5G: 10 हजार की रेंज में फीचर-रिच स्मार्टफोन ला रही Xiaomi, बड़ी डिस्प्ले और बैटरी के साथ यह बात होगी खास

Redmi A4 5G को 20 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा. यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 9000 रुपये के आसपास हो सकती है. आइए जानते हैं इसमें क्या फीचर्स दिये जा सकते हैं…

Xiaomi Redmi A4 5G Launch: स्मार्टफोन बनानेवाली चीनी कंपनी शाओमी रेडमी 10 हजार की रेंज में नया हैंडसेट Redmi A4 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करनेवाली है. रेडमी ए4 5जी को 20 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा. यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 9000 रुपये से शुरू हो सकती है. इस हैंडसेट को लेकर जो रिपोर्ट्स मीडिया में सामने आयी हैं, उनके अनुसार यह फोन बड़ी खूबियों के साथ आ सकता है.

Redmi A4 5G किन खूबियों के साथ हो सकता है लॉन्च?

डिस्प्ले : 6.88 इंच का FHD+ डिस्प्ले (1080 x 2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन) जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस हो सकती है
प्रॉसेसर : Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट
बैटरी : 5160mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
कैमरा : डुअल रियर कैमरा सेटअप, 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP वाइड-एंगल सेंसर, LCD फ्लैश के साथ
रैम और स्टोरेज : 3GB/4GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन
ऑपरेटिंग सिस्टम : Android 14, MIUI के साथ.

Redmi A4 5G के डिजाइन में और क्या होगा खास?

रेडमी के नये फोन के टीजर इमेज से इसके डिजाइन का पता चल गया है. इसे कंपनी ब्लैक और पर्पल कलर में लेकर आ रही है. रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा. राउंड एज के साथ फोन का लुक बॉक्सी होगा. बैक पैनल पर हैलो ग्लास डिजाइन मिलेगा. हैंडसेट में सेल्फी कैमरा के साथ वॉटरड्रॉप नॉच होगा. साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन रहेगा.

Smartphones Under 25K: 25 हजार से कम में ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, फोटो-सेल्फी के लिए मस्त

Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा कोई भी नया अपडेट

Redmi 14C: सस्ते दाम पर आया प्रीमियम लुक वाला शाओमी का यह स्मार्टफोन

Xiaomi 14 CiVi: शाओमी भारत में लायी दो सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन Xiaomi 14, जानिए कीमत और खूबियों की डीटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >